Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > कांग्रेस आदिवासियों के हक छीनने और योजनाओं को बंद करने वाली पार्टी : मुख्यमंत्री

कांग्रेस आदिवासियों के हक छीनने और योजनाओं को बंद करने वाली पार्टी : मुख्यमंत्री

कांग्रेस आदिवासियों के हक छीनने और योजनाओं को बंद करने वाली पार्टी : मुख्यमंत्री
X

भोपाल।मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास और जनकल्याण का काम करती है, लेकिन कांग्रेस ने हमेशा गरीब आदिवासियों का हक छीना है। 15 महीने मध्यप्रदेश कमलनाथ सरकार रही। भाजपा ने जो योजनाएं आदिवासियों के लिए चालू की थी, उन सभी योजनाओं को बंद करने का काम कांग्रेस ने किया। कांग्रेस आदिवासियों के हक छीनने और जनहितैषी योजनाओं को बंद करने वाली पार्टी है।

मुख्यमंत्री मंगलवार को जोबट विधानसभा उपचुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशी सुलोचना रावत के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। जोबट क्षेत्र के उदयगढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने जनता को एक के बाद एक कांग्रेस की नाकामियां गिनाईं और भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की।

दिल्ली से लेकर भोपाल तक कांग्रेस की हालत खराब -

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने इस क्षेत्र में सिंचाई और पेयजल की व्यवस्था नहीं की। जब कांग्रेस में ही पानी नहीं बचा तो जनता को कैसे पानी देती। आज दिल्ली से लेकर भोपाल तक कांग्रेस के हालत खराब हैं, उनके पास कोई नेता नहीं बचा है। दिल्ली में राहुल गांधी और मध्यप्रदेश में सिर्फ कमलनाथ ही हैं। मुख्यमंत्री बनना हो तो कमलनाथ, नेताप्रतिपक्ष बनना हो तो कमलनाथ, कांग्रेस का अध्यक्ष बनना हो तो कमलनाथ और स्टार प्रचारक बनाना हो तो कमलनाथ और युवाओं के नेता नकुलनाथ बाकी कांग्रेस अनाथ हो गई है।

आदिवासी अंचल में विकास के काम भाजपा सरकार ने किए -

उन्होंने कहा कि अलीराजपुर क्षेत्र में जितने विकास के काम हुए हैं। वह भाजपा की सरकार ने किए हैं, कांग्रस ने इस ओर कभी ध्यान नहीं दिया। 50 साल तक राज करने वाली कांग्रेस ने इस क्षेत्र को सड़क, पानी और बिजली से कोषों दूर रखा। आज अगर आदिवासी अंचल में सड़कों का जाल बिछा है तो वह भाजपा ने बनाई है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में कपिलधारा के कुएं हमने खेतों में बनवाएं, पर्याप्त पानी के व्यवस्था हमनें की। अलीराजपुर जिले की जमीन पर पाइपलाईन बिछाकर नर्मदा का पानी लाने का काम चल रहा है।


Updated : 20 Oct 2021 2:49 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top