Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > मुख्यमंत्री चौहान ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मेजर ध्यानचंद को नमन किया

मुख्यमंत्री चौहान ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मेजर ध्यानचंद को नमन किया

मुख्यमंत्री चौहान ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मेजर ध्यानचंद को नमन किया
X

भोपाल। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को नमन किया है।मुख्यमंत्री ने शनिवार को ट्वीट के माध्यम से कहा है कि -'हॉकी के असाधारण खिलाड़ी, मेजर ध्यानचंद की जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस पर चरणों में कोटिश: नमन। मेरे बच्चों, हॉकी के जादूगर को श्रद्धांजलि देना है तो तुम भी खेलो और स्वयं स्वस्थ रहकर स्वस्थ प्रदेश व स्वस्थ भारत का निर्माण करो।'

बता दें की राष्ट्रीय खेल दिवस हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। देश हर साल 29 अगस्त को यह दिन मनाता है।





Updated : 13 April 2024 1:00 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top