Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > CDS रावत के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक, कहा - राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति

CDS रावत के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक, कहा - राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति

CDS रावत के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक, कहा - राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति
X

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में देश के पहले सीडीएस (चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ) जनरल बिपिन रावत, उनकी धर्मपत्नी एवं सेना के अन्य अधिकारियों के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री चौहान ने बुधवार देर शाम ट्वीट के माध्यम से कहा कि सेना प्रमुख का असमय इस तरह हमारे बीच से चला जाना संपूर्ण राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि स्व. बिपिन रावत के निधन से भारत ने एक हीरो को खो दिया है। वे भारतीय सशस्त्र बलों के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल थे। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका सिंह रावत के असामयिक दुखद निधन से मन व्यथित है। उनकी पत्नी मध्यप्रदेश की पुत्री थी। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से सभी दिवंगत आत्माओं की शांति एवं उनके परिजन को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

उल्लेखनीय है कि जनरल बिपिन रावत देश के पहले सीडीएस थे। तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार को उनका हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर में सवार 14 लोगों में से 13 लोगों की मौत हो गई है। इनमें सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत भी शामिल हैं।

Updated : 11 Dec 2021 6:14 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top