Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने राममंदिर निर्माण के लिए 1 लाख की राशि दान दी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने राममंदिर निर्माण के लिए 1 लाख की राशि दान दी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने राममंदिर निर्माण के लिए 1 लाख की राशि दान दी
X

भोपाल। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए आज से धन संग्रह अभियान शुरू हुआ।प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज 1 लाख रूपए की धनराशि दान की। उन्होंने अपने निवास पर विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री विनायक राव देशमुख को चेक भेंट किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा की आज का दिन मेरे जीवन का सबसे सौभाग्यशाली दिन है। ऐसा लग रहा है, जैसे मानव जीवन सफल हो गया।भगवान श्री राम के मंदिर के निर्माण में एक ईंट हमारे परिवार की भी लगेगी। राम मंदिर नहीं, सचमुच में यह राष्ट्र मंदिर है। राम हमारे अस्तित्व हैं, राम हमारे आराध्य हैं, राम हमारे प्राण हैं, राम हमारे भगवान हैं और श्री राम भारत की पहचान हैं। बिना राम के यह देश नहीं जाना जा सकता है।

राम हमारे रोम-रोम में रमे हैं, राम हमारी हर सांस में बसे हैं। यह सौभाग्य है कि अब भगवान श्री राम के मंदिर का निर्माण जनसहयोग से हो रहा है और इसमें गिलहरी की तरह अपना योगदान देने का हमें भी सौभाग्य मिला है। इसके साथ ही भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने वेतन मंदिर निर्माण के लिए 1 लाख, 11 हजार 111 रुपए का योगदान दिया है।


Updated : 12 Oct 2021 11:04 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top