Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > मुख्यमंत्री चौहान सहित भाजपा नेताओं ने की अर्नब गोस्वामी की गिरफ़्तारी की निंदा

मुख्यमंत्री चौहान सहित भाजपा नेताओं ने की अर्नब गोस्वामी की गिरफ़्तारी की निंदा

मुख्यमंत्री चौहान सहित भाजपा नेताओं ने की अर्नब गोस्वामी की गिरफ़्तारी की निंदा
X

भोपाल। रिपालिक टीवी के एडिटर अर्नब गोस्वामी की गिरफ़्तारी की देश भर में निंदा की जा रही है। इसी क्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित भाजपा नेताओं ने निंदा की है। सीएम ने महाराष्ट्र सरकार के इस कृत्य को लोकतंत्र एवं पत्रकारिता विरोधी बताया है।

मुख्यमंत्री ने निंदा करते हुए ट्वीट किया - 'महाराष्ट्र में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को कुचला गया है, प्रेस की आजादी छीन ली गई है। महाराष्ट्र में इमरजेंसी से बदतर हालात है। जिन्होंने लोकतंत्र को कुचलने का प्रयास किया अंतत: वे स्वयं समाप्त हो गए हैं। महाराष्ट्र सरकार के इस लोकतंत्र विरोधी कदम के पीछे पूरी तरह से कांग्रेस है। कांग्रेस ने पहले भी लोकतांत्रिक परंपराओं का तार-तार किया है।'

उन्होंने अगले ट्वीट में कहा -'इमरजेंसी के समय कांग्रेस ने किस प्रकार पत्रकार और पत्रकारिता को कुचला था ये किसी से छुपा नहीं है। आज कांग्रेस के शह पर महाराष्ट्र सरकार ने इमरजेंसी जैसे हालात फिर बना दिये हैं। महाराष्ट्र सरकार द्वारा लोकतंत्र विरोधी, पत्रकारिता विरोधी इस कृत्य की मैं घोर निंदा करता हूँ।'

लोकतंत्र को शर्मसार किया : गृहमंत्री

वहीँ गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा - .कांग्रेस और महाराष्ट्र उसकी गठबंधन सरकार ने एक बार फिर लोकतंत्र को शर्मसार किया है। वरिष्ठ पत्रकार अर्नब गोस्वामी के खिलाफ सत्ता का दुरुपयोग अभिव्यक्ति की आजादी और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा हमला है। देश इस शर्मनाक हरकत को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगा।

आपातकाल वाली मानसिकता बरक़रार : वीडी शर्मा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इस घटना पर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की आपातकाल वाली मानसिकता अभी तक बरकार है और शिवसेना उनके साथ है। आज अर्नब गोस्वामी को गिरफ्तार करके महाराष्ट्र सरकार ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को कुचलने का काम किया है। इंतज़ार कर रहा हूँ कि समय - समय पर प्रेस की आज़ादी की दुहाई देने वाले कब बाहर निकलेंगे?




Updated : 12 Oct 2021 11:16 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top