Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > कांग्रेस ने लोकतंत्र का गला घोंटकर पूरे देश को जेल खाना बना दिया था : मुख्यमंत्री

कांग्रेस ने लोकतंत्र का गला घोंटकर पूरे देश को जेल खाना बना दिया था : मुख्यमंत्री

कांग्रेस ने लोकतंत्र का गला घोंटकर पूरे देश को जेल खाना बना दिया था  : मुख्यमंत्री
X

भोपाल। इंदिरा गांधी ने केवल अपनी कुर्सी बचाने के लिए लोकतंत्र का गला घोंटकर पूरे देश को जेलखाना बना दिया था। आज राहुल गांधी और सोनिया जी लोकतांत्रिक मूल्यों की बात करते हैं, तो हंसी आती हैं। यह बातें शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आपातकाल की 46वीं बरसी पर भोपाल स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, शिव प्रकाश जी, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, हितानंद शर्मा, लाल सिंह आर्य एवं अन्य गणमान्य शामिल थे।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चौहान ने लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित कर अपने विचार साझा किये।

देश को जेलखाना बना दिया -

उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी जी ने केवल अपनी कुर्सी बचाने के लिए लोकतंत्र का गला घोंटकर पूरे देश को जेलखाना बना दिया था। जो लोग राजनीतिक रूप से असहमत थे, उन्हें जेलों में डाल दिया गया था। न अपील, न वकील, न दलील, सभी मौलिक अधिकार छीन लिये गये थे। आज राहुल गांधी और सोनिया जी लोकतांत्रिक मूल्यों की बात करते हैं, तो हंसी आती हैं।उन्होंने कहा कि उस दौरान हम यहीं भोपाल में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। देर रात पुलिस घर पहुंची और तलाशी ली तो आपातकाल के विरोध में मेरे पास पर्चे और साहित्य मिल गये। पुलिस पकड़कर ले गई। यहीं हबीबगंज थाने में जमकर पिटाई हुई। आज भी जब बादल गरजते और बिजली कड़कती है, तो आपातकाल की याद दिला देते हैं।

अनेक परिवार तबाह -

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि अनेक परिवार तबाह और बर्बाद हो गये। बच्चों के भूखे मरने की नौबत आ गई। ऐसे में संघ के कार्यकर्ताओं ने लोगों को आर्थिक मदद पहुंचाने का काम किया। हरसंभव पीड़ितों की सहायता करने का प्रयास किया। लोकतंत्र सेनानियों ने भारत की आत्मा को बचाने के लिए असीम कष्ट और यातनाएं सही थी। लोकतंत्र को कुचलने वालों तुम्हें और तुम्हारे खानदान को देश कभी माफ नहीं करेगा।

Updated : 12 Oct 2021 10:27 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Prashant Parihar

पत्रकार प्रशांत सिंह राष्ट्रीय - राज्य की खबरों की छोटी-बड़ी हलचलों पर लगातार निगाह रखने का प्रभार संभालने के साथ ही ट्रेंडिंग विषयों को भी बखूभी कवर करते हैं। राजनीतिक हलचलों पर पैनी निगाह रखने वाले प्रशांत विभिन्न विषयों पर रिपोर्टें भी तैयार करते हैं। वैसे तो बॉलीवुड से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि है लेकिन राजनीतिक और अपराध से जुड़ी खबरों को कवर करना उन्हें पसंद है।  


Next Story
Top