Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > भाजपा नेताओं पर हमला तृणमूल के ताबूत में अंतिम कील साबित होगा : मुख्यमंत्री

भाजपा नेताओं पर हमला तृणमूल के ताबूत में अंतिम कील साबित होगा : मुख्यमंत्री

भाजपा नेताओं पर हमला तृणमूल के ताबूत में अंतिम कील साबित होगा : मुख्यमंत्री
X

भोपाल। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर कोलकाता में हुए हमले के बाद भाजपा आक्रामक हो गई है। भाजपा नेता इस हमले की निंदा और विरोध कर रहे है। इसी कड़ी में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस हमले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा की भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं पर फेंके गए पत्थर टीएमसी के ताबूत में अंतिम कील साबित होंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये पत्थर जेपी नड्डा के काफिले पर नहीं, बल्कि लोकतंत्र पर फेंका गया है। यह लोकतंत्र की हत्या का प्रयास है। इसे जनता सहन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि डरी हुईं ममता बनर्जी पराजय के भय से राष्ट्रीय अध्यक्ष की गाड़ी पर पत्थर फिंकवा रही हैं, लेकिन इससे भाजपा डरने वाली नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुंडों ने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय की गाड़ी पर हमला किया है। उन्हें चोट भी लगी है और पुलिस खड़ी देखती रही। बंगाल की जनता इस चोट का बदला वोट से देगी।

बता दें की बंगाल दौरे पर गए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर पथराव हुआ। जिसमें भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और मुकुल रॉय समेत कई नेता बाल-बाल बच गए। हमले में विजयवर्गीय की गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए गए और उनके हाथ में भी चोट आई है।


Updated : 10 Dec 2020 11:49 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top