Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > कांग्रेस नेता जनता को भ्रमित और अस्थिरता पैदा करने की कोशिश कर रहें : मुख्यमंत्री

कांग्रेस नेता जनता को भ्रमित और अस्थिरता पैदा करने की कोशिश कर रहें : मुख्यमंत्री

कांग्रेस नेता जनता को भ्रमित और अस्थिरता पैदा करने की कोशिश कर रहें : मुख्यमंत्री
X

भोपाल। प्रदेश में जारी कोरोना महामारी के बीच विपक्ष द्वारा की जा रही राजनीति के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष कमलनाथ सहित सभी कांग्रेसी नेताओं पर जमकर बरसे। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को कटघरे में खड़े करते हुए कहा कांग्रेस नेता प्रदेश में अराजकता का माहौल तैयार कर रहे है।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा एक के बाद एक कई ट्वीट किए। उन्होंने लिखा - " 'मध्य प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ ने भी सरकार के साथ मिलकर कार्य करने की जगह अराजकता का माहौल पैदा करने की कोशिश करना उचित समझा। कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों ने वैक्सीन को लेकर भ्रम फैलाया, जो बेहद निंदनीय और शर्मनाक है। ऐसे समय में सभी को एक होकर जनता की सेवा करना चाहिए।''

इसके बाद दूसरे ट्वीट में उन्‍होंने कहा, ''कांग्रेस नेता लगातार झूठ बोलकर जनता को भ्रमित करने और अस्थिरता बनाने की कोशिश में लगे हुए हैं। जब-जब देश में कोई समस्या आई, कांग्रेस ने समाधान खोजने की जगह भ्रम फैलाया है। जबसे देश पर कोरोना पर संकट छाया, कांग्रेस के किसी भी नेता ने झूठ बोलने के अलावा कोई कार्य नहीं किया।''

पत्र साझा किया -

फिर उन्‍होंने अपनी वॉल से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष के उस पत्र को साझा किया जिसे उन्‍होंने कांग्रेस की आंतरिक अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखा है। उन्‍होंने कहा कि पीएम नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार मज़बूती के साथ जनता को कोरोना से मुक्त करने हेतु निरंतर कार्यरत है। कांग्रेस नेताओं द्वारा लगातार दिए जा रहे गैर ज़िम्मेदाराना बयानों को लेकर भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी ने सोनिया गांधी को पत्र लिखा है।

Updated : 12 Oct 2021 10:42 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top