Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का जन्मदिन आज, प्रधानमंत्री, पूर्व सीएम सहित कई नेताओं ने दी बधाई

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का जन्मदिन आज, प्रधानमंत्री, पूर्व सीएम सहित कई नेताओं ने दी बधाई

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का जन्मदिन आज, प्रधानमंत्री, पूर्व सीएम सहित कई नेताओं ने दी बधाई
X

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आज जन्मदिन है। वे आज अपना 62वां जन्मदिन मना रहे है। सीएम शिवराज को जन्मदिन के अवसर पर देशभर की बड़ी हस्तियां शुभकामनाएं दी रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी सीएम शिवराज को बधाई देते हुए उनके स्वस्थ जीवन और दीर्घायु होने की कामना की है। जिसके जवाब में सीएम शिवराज ने उनका आभार जताया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा ' भाजपा के ऊर्जावान नेता और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी को जन्मदिन की अशेष शुभकामनाएं। उन्होंने अपने नेतृत्व में राज्य को विकास की नई ऊंचाइयां दी हैं। मैं उनके सुखी, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।

प्रधानमंत्री मोदी के शुभकामना संदेश पर आभार जताते हुए सीएम शिवराज ने कहा 'आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी आपके ऊर्जादायी और प्रेरणापूर्ण शब्दों के लिए हृदय की गहराइयों से आभार। आपके आशीर्वचनों से मुझे जनसेवा और प्रदेश की प्रगति एवं उन्नति के लिए कार्य करने हेतु एक नई शक्ति और प्रेरणा मिली है। आपके अमूल्य शब्दों के लिए कोटिश: धन्यवाद!

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट पर भी सीएम शिवराज को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की है। कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा 'प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपके उत्तम स्वास्थ्य , दीर्घायु व यशस्वी जीवन की ईश्वर से कामना करता हूँ।

Updated : 12 Oct 2021 10:53 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top