Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायकों को ही मिलेगा टिकट : शिवराज सिंह

कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायकों को ही मिलेगा टिकट : शिवराज सिंह

कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायकों को ही मिलेगा टिकट : शिवराज सिंह
X

भोपाल। पिछले दिनों प्रदेश में हुए सियासी फेरबदल में अहम भूमिका निभाने वाले 22 पूर्व विधायकों को ही टिकट दिए जाएंगे। इसकी आधिकारिक घोषणा आज सीएम चौहान ने कर दी। उन्होने कहा है कि टिकिट तो उन्हीं को मिलेगा जो कांग्रेस से बीजेपी में आए हैं।.

मुख्यमंत्री चौहान ने अशोकनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के भाजपा में शामिल होने के दौरान कहीं। सीएम ने यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्माकी मौजूदगी में कहीं। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद प्रदेश में होने वाले उपचुनावों में पूर्व विधायकों के टिकिट कटने एवं पार्टी के लोगों को टिकिट मिलने की खबरों को विराम लग गया है।सीएम ने कहा की पार्टी ने तय किया है कि जिन लोगों ने त्याग किया है, उन्हें ही टिकट दिया जाएगा। इसी के साथ उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर हमला बोलते हुए का कि हम पीठ में छुरा नहीं घोंपते, धोखा नहीं देते। मुख्यमंत्री ने बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं से कहा कि वह किसी को बीच में नहीं छोड़ेंगे। जिन्होंने विकास के लिए कांग्रेस की सरकार को हटाने में भूमिका निभाई है, हम सब उनके साथ में हैं और यह चुनाव अकेले जज्जी का चुनाव नहीं होगा, सब मिलकर इस चुनाव को लड़ेंगे और जीतेंगे।अशोकनगर में पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए।



Updated : 14 Jun 2020 1:36 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top