Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > मुख्यमंत्री ने किया पौधारोपण

मुख्यमंत्री ने किया पौधारोपण

मुख्यमंत्री ने किया पौधारोपण
X

भोपाल, संवाददाता। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को मंत्रालय के नवीन भवनों के निकट स्थित उद्यान परिसर में पौधे लगाए। इस अवसर पर अनेक वरिष्ठ अधिकारियों और पत्रकारों ने भी पौधे रोपे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मौलश्री का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा प्रत्येक व्यक्ति को वर्ष में कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। धरती को यदि बचाना है तो हमें पर्यावरण बचाना पड़ेगा, पेड़ लगाने पड़ेंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा यह हम सभी का कत्र्तव्य है कि पानी की एक-एक बूंद बचाएं, नदियां स्वच्छ करें और हम प्रकृति का दोहन करें शोषण नहीं। दोहन का अर्थ है प्रकृति जितना सहन कर सके उतना संसाधनों का उपयोग करें। मुख्यमंत्री ने कहा धरती सिर्फ मनुष्य मात्र के लिए नहीं है, यह जीव जंतु और पशु पक्षियों के लिए भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। आने वाली पीढिय़ों के लिए वृक्षारोपण पृथ्वी बचाने का सबसे अहम संदेश है। प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण के लिए आगे आना चाहिए। यह संपूर्ण मानव समाज के हित में है।

Updated : 8 Jun 2020 8:26 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Vinod Dubey

Journalist from Bhopal


Next Story
Top