Breaking News
  • सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, प्रॉफिट बुकिंग से टूटा बाजार 2 दिन में सोना 7 हजार, चांदी 32 हजार सस्ती
  • बिहार के CM नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए किया नामांकन किया
  • AIIMS भोपाल सुसाइड केस: NHRC ने लिया संज्ञान, HOD पर प्रताड़ना के आरोप, 15 दिन में मांगी रिपोर्ट
  • ईरान युद्ध के बीच अमेरिका ने ‘डूम्सडे मिसाइल’ का परीक्षण किया, मिनुटमैन-III दुनिया में कहीं भी कर सकती है हमला
  • CM नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने की इच्छा जताई। X पर पोस्ट कर कहा- बिहार की नई सरकार को पूरा सहयोग रहेगा।

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > भोपाल

मोहन सरकार की आज कैबिनेट बैठक, CM की अध्यक्षता में अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

मोहन सरकार की आज कैबिनेट बैठक, CM की अध्यक्षता में अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

मुख्यमंत्री मोहन यादव का आज का दिन व्यस्त रहने वाला है। सीएम अभी दिल्ली दौरे पर हैं। वहां से लौटकर भोपाल में अहम बैठक होने जा रही है।


मोहन सरकार की आज कैबिनेट बैठक cm की अध्यक्षता में अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

भोपालः मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का सोमवार का दिन बेहद व्यस्त रहने वाला है। फिलहाल वह दिल्ली दौरे पर हैं। वहां वह एक कार्यक्रम अटैंड करने गए हैं। इसके बाद वह शाम के 3:30 बजे भोपाल मे मंत्रालय में कैबिनेट की अध्यक्षता करेंगे।

सीएम डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट मीटिंग में कई अहम मुद्दों पर मुहर लग सकती है। इसमें मुख्य रूप से सड़क परिोयोना से जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी मिलेगी।

बैठक में आ सकते हैं ये प्रस्ताव

जानकारी के अनुसार, एमपी सड़क विकास निगम ने 62.795 किमी के बड़वाह-धामनोट टू लेन सड़क मार्ग की लागत से फोर लेन के साथ पेव्ड शोल्ड हाईब्रिड माडल अंतर्गत बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव प्रस्तुत होगा।

इस प्रोजेक्ट की प्रारंभिक लागत 982. 56 करोड़ रुपए बताई जा रही है। यह दो खास नेशनल हाईवे एनएच 52 (इंदौर-सेंधवा-मुंबई), एनएच 347 (इंदौर-बुरहानपुर-एदिलाबाद) को जोड़ता है। सात ही बड़वाह, मंडलेश्वर, महेश्वर, और धामनोद से होकर गुजरेगा।इसके साथ ही कई अन्य और भी अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।

Related to this topic: