Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > माफिया मप्र छोड़ दें या परिणाम भुगतने तैयार रहें : शिवराज सिंह

माफिया मप्र छोड़ दें या परिणाम भुगतने तैयार रहें : शिवराज सिंह

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भाजपा प्रशिक्षण वर्ग में लिया भाग

माफिया मप्र छोड़ दें या परिणाम भुगतने तैयार रहें : शिवराज सिंह
X

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आज सोमवार को भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने इस वर्ग में एक प्रशिक्षणार्थी के रूप में भाग लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने किसान आंदोलन और प्रदेश में माफियाओं पर हो रही कार्यवाही पर बड़ा बयान दिया।

मुख्यमंत्री ने माफियाओं के प्रति सख्त लहजा अपनाते हुए कहा की चाहे ड्रग माफिया, भू-माफिया या अवैध काम करने वाले कोई भी हों, उन्हें किसी भी कीमत पर हम नहीं छोड़ेंगे। कानूनी कार्रवाई होगी और आर्थिक कमर भी तोड़ दी जायेगी। लगातार कार्रवाई हो रही है। माफिया प्रदेश छोड़ दें, नहीं तो परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें।

कांग्रेस भ्रमित ना करें -

वहीँ कृषि कानूनों को लेकर सीएम ने कहा की कांग्रेस किसानों को भ्रमित कर रही है। वह भ्रमित ना करें। इन कानूनों से किसानों को लाभ मिल रहा है। दिल्ली की कंपनी ने पिपरिया के किसानों से 3 हजार रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी का अनुबंध किया था। कंपनी ने बाद में खरीदी में आनाकानी की, तो एसडीएम ने कार्रवाई की और किसानों को न्याय मिला।

सुरजेवाला पर पलटवार -

उन्होंने कांग्रेस के ट्वीट पर पलटवार करते हुए कहा कि तीनों कृषि कानून किसानों के हित में हैं। कल कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला जी ने ट्वीट किया कि मध्यप्रदेश में किसान परेशान हैं। कांग्रेस के मित्र कब तक पाखंड करेंगे, कब तक झूठ बोलेंगे? हमने मध्यप्रदेश में मंडी शुल्क को 2 रुपये से घटाकर 50 पैसे किया है।

Updated : 12 Oct 2021 11:08 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top