Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > राज्यापाल आनन्दीबेनपटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने दी ईद की शुभकामनाएं

राज्यापाल आनन्दीबेनपटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने दी ईद की शुभकामनाएं

राज्यापाल आनन्दीबेनपटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने दी ईद की शुभकामनाएं
X

भोपाल। राज्यपाल आनंदबेन पटेल एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्म-दिवस मिलाद-उन-नबी के मौके पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ दी हैं। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शुक्रवार को ट्वीट किया है कि -'सौहाद्र्र और शांति का प्रतीक पर्व ईद मिलाद-उन-नबी के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं।'

वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट के माध्यम से प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि -'आप सबको 'ईद मिलाद-उन-नबी' की हार्दिक बधाई! आज के पावन अवसर पर यही कामना कि आपके जीवन में खुशहाली और समृद्धि आये। प्रदेश में शांति, सौहार्द और भाईचारा बढ़े। शुभकामनाएं!' उन्होंने कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब ने समाज को भाईचारे, सहनशीलता, सहिष्णुता का संदेश दिया हैं। उनके मानव-कल्याण का संदेश आज भी प्रासंगिक हैं।




Updated : 12 Oct 2021 11:20 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top