Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने हिंदी दिवस की शुभकामनाएं
X

भोपाल। हिंदी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने ट्वीट कर प्रदेशवासियों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा 'भाषा से ही हमारा गौरव, भाषा ही सम्मान है। सूर, कबीर, तुलसी, प्रेमचंद, हिन्दी का वरदान हैं। हर भाषा से प्रेम और हिन्दी पर अभिमान है। हिन्दी हमारी संस्कृति, अस्मिता और देश की आवाज है। इसे मान दें, अक्षुण्ण बनायें, देश का गौरव समृद्ध होगा। हिंदी दिवस पर शुभकामनाएं!

गृहमंत्री ने दी शुभकामना -

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा 'हिंदी सिर्फ हमारी मातृभाषा ही नहीं बल्कि यह राष्ट्रीय अस्मिता और गौरव का प्रतीक है। राष्ट्रभाषा हिंदी हम सभी को भावनात्मक एकता के सूत्र में पिरोती है। आप सभी को हिंदी दिवस की बधाई और शुभकामनाएं।

हिंदी भाषा भारत की एकता एवं अखंडता का प्रतीक

वही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने शुभकामनाएं देते हुए हिंदी भाषा को भारत की एकता एवं अखंडता का प्रतीक बताते हुए कहा 'आइये आज हिंदी दिवस पर संकल्प लें कि दैनिक व्यवहार में ज्यादा से ज्यादा हिंदी का प्रयोग करेंगे एवं बच्चों, युवाओं को इसके लिए प्रोत्साहित करेंगे। भारत की एकता एवं अखंडता की प्रतीक हिंदी भाषा का गौरव और मान बढ़ायें। हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

साल 1953 से शुरू हुआ हिंदी दिवस

देश में हर साल आज के दिन 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। कई देशों में बोली जाने वालीइस भाषा को भारत की 'राष्ट्रभाषा' के तौर पर भी जाना जाता है। इस दिन ही देवनागरी लिपि में हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया गया था। साल 1953 में पहली बार हिंदी दिवस का आयोजन हुआ था। तभी से यह सिलसिला बना हुआ है।



Updated : 14 Sep 2020 8:29 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top