Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के लिए दी बधाई

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के लिए दी बधाई

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के लिए दी बधाई
X

भोपाल। प्रदेश के साथ देशभर में आज से आगामी 17 फरवरी तक सडक़ सुरक्षा माह की शुरुआत हुई है। इस अभियान के दौरान देश के साथ-साथ प्रदेश में भी विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे, जिनमें लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह इस अभियान की सफलता के लिए केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी को शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को ट्वीट करते हुए कहा है कि 'प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नेतृत्व में केन्द्रीय परिवहन मंत्रालय द्वारा सडक़ सुरक्षा के प्रति समाज में जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से 18 जनवरी से 17 फरवरी 2021 तक 'राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह' मनाया जा रहा है। भारत में प्रतिवर्ष हजारों नागरिकों की जान सडक़ हादसों में चली जाती है। आइये प्रण लें, हम सडक़ सुरक्षा के प्रति जागरुक होंगे, समस्त नियमों का पालन करेंगे और समाज को भी इस ओर जागरुक करेंगे। मैं इस अभियान की सफलता के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को शुभकामनाएँ देता हूँ।'

Updated : 12 Oct 2021 11:04 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top