Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > मुख्यमंत्री ने दिया संकेत प्रदेश में बढ़ सकता है लॉकडाउन

मुख्यमंत्री ने दिया संकेत प्रदेश में बढ़ सकता है लॉकडाउन

मुख्यमंत्री ने दिया संकेत प्रदेश में बढ़ सकता है लॉकडाउन
X

भोपाल। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामलों के कारण सीएम ने लॉकडाउन को आगे बढ़ाने का संकेत दिया है। उन्होंने लॉकडाउन बंद करने के सवाल पर कहा की परिस्थितियां देखकर फैसला लेंगे क्योकि जनता की जिंदगी ज्यादा जरुरी है। हम लॉकडाउन सह सकते है और अर्थव्यवस्था भी दोबारा खड़ी की जा सकती है। लेकिन यदि लोगों की जिंदगी चली गई तो वापिस कैसे लाएंगे। इसलिए आवश्यकता महसूस हुई तो लॉकडाउन बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा की इसको लेकर अभी चर्चा की जा रही है।

उन्होंने कहा की वर्तमान में इंदौर और भोपाल में स्थिति खराब है। यहां लॉकडाउन के नियमों के पालन की बेहद जरुरत है। इस बयान के बाद कयास लगाए जा रहे है की आने वाले समय में प्रदेश में लॉकडाउन की अवधि बढ़ाई जा सकती है। वर्तमान में प्रधानमंत्री द्वारा देश में 21 दिनों का लॉकडाउन घोषित किया गया है, जोकि 14 मार्च को समाप्त हो रहा है। देश के साथ -साथ प्रदेश में भी कोरोना संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे है। प्रदेश में संक्रमितों की सबसे ज्यादा संख्या इंदौर एवं भोपाल में हैं। ऐसी स्थिति में यदि लॉकडाउन समाप्त हो जाता है तोसोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं होने पर संक्रमण केअधिक लोगों में फैलने का खतरा बढ़ जायेगा।




Updated : 9 April 2020 6:49 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top