Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की बधाई

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की बधाई

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की बधाई
X

भोपाल। देश भर में आज से दिवाली महोत्सव शुरू हो गया है। धनतेरस से शुरू हुआ ये त्योहारर भाईदूज तक चलेगा। कल धनतेरस के बाद आज नरक चौदस मनाया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में भगवान धंवंतरी की पूजा की। मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रदेशवासियों को दीपावली की बधाई देते हुए खुशहाली की कामना की। उन्होंने लोगों से दीपावली पर्व के दौरान कोरोना निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

मुख्यमंत्री ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार मिलावट के खिलाफ जबरदस्त अभियान छेड़ा है। हम गुंडागर्दी करने वाले को नहीं छोड़ेंगे। उनके खिलाफ अभियान प्रारंभ हो रहा है। प्रदेश में किसी तरह का गुंडाराज नहीं होगा। गौरतलब है कि इससे पूर्व गुरुवार देर शाम को सीएम शिवराज पत्नी साधना सिंह के साथ न्यू मार्केट खरीदारी करने पहुंचे थे। यहां उन्होंने चांदी का सिक्का और बर्तन खरीदे थे।








Updated : 12 Oct 2021 11:14 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top