Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > वो करें तो मैनेजमेंट और हमारे पास मन से आ जाएं तो खरीद-फरोख्त : मुख्यमंत्री

वो करें तो मैनेजमेंट और हमारे पास मन से आ जाएं तो खरीद-फरोख्त : मुख्यमंत्री

वो करें तो मैनेजमेंट और हमारे पास मन से आ जाएं तो खरीद-फरोख्त : मुख्यमंत्री
X

भोपाल। प्रदेश में संपन्न हुए विधानसभा उपचुनाव के बाद भी सियासी बयानबाजी और आरोप -प्रत्यारोप का दौर जारी है। पूर्व सीएम कमलनाथ भाजपा पर खरीद -फरोख्त का आरोप लगा रहे है। कमलनाथ के इस बयान के बाद अब सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री ने कहा की कमलनाथ प्रदेश की राजनीति में गंदगी लेकर आये है। वो करें तो मैनेजमेंट और हमारे पास मन से आ जाएं, तो खरीद-फरोख्त

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा की भाजपा उपचुनावों में शानदार सफलता प्राप्त करने जा रही है। इसी पूर्वाभास के कारण कमलनाथ जी और कांग्रेस के नेता बौखला गए हैं। कांग्रेस के नेता जोड़-तोड़ करें तो उसे ये अपना मैनेजमेंट कहते हैं और भाजपा में खुद अपने मन से चल कर कोई आ जाये तो उसे गद्दारी कहते हैं। उन्होंने आगे कहा की कमलनाथ जी हमारे विधायकों को बार-बार फोन कर प्रलोभन देते है। हमारे कार्यकर्ता सिद्धांतों और विचारों के लिए काम करते हैं।कांग्रेस के नेता भाजपा के विधायकों को फोन लगाकर तरह-तरह के प्रलोभन देने का असफल प्रयास कर रहे हैं। हमारे एक भी विधायक साथी टस से मस नहीं होने वाले! कमलनाथ जी और दिग्विजय सिंह जी के मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे




Updated : 12 Oct 2021 11:15 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top