Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > मुख्यमंत्री ने किया शस्त्र पूजन, दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने किया शस्त्र पूजन, दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने किया शस्त्र पूजन, दी शुभकामनाएं
X

भोपाल। विजयादशमी के अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ शस्त्र और वाहनों का विधि-विधान से पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने सीएम निवास के अधिकारियों, कर्मचारियों और सभी प्रदेशवासियों के सुख और समृद्धि की कामना की।

सीएम चौहान ने ट्वीट कर इसकी जानकारीदी।उन्होंने लिखा -"ॐ सर्वविजयेश्वरी विद्महे शक्तिः, धीमहि अपराजितायै प्रचोदयात। आज निवास पर विजयादशमी के शुभ अवसर पर शक्तिस्वरूपा मां दुर्गा की आराधना के साथ शस्त्र एवं वाहन की पूजा की। मैया सबका कल्याण करें, सबको जीवन के हर क्षेत्र में विजय का वर दें, यही प्रार्थना!''




Updated : 12 Oct 2021 11:21 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top