Home > Lead Story > देश के चार राज्यों में फैला बर्डफ्लू, केंद्र ने बनाया कंट्रोल रूम, मप्र में पॉल्ट्री व्यापार पर रोक

देश के चार राज्यों में फैला बर्डफ्लू, केंद्र ने बनाया कंट्रोल रूम, मप्र में पॉल्ट्री व्यापार पर रोक

देश के चार राज्यों में फैला बर्डफ्लू, केंद्र ने बनाया कंट्रोल रूम, मप्र में पॉल्ट्री व्यापार पर रोक
X

नईदिल्ली। देश में जारी कोरोना संकट के बीच चार राज्यों में बढ़ते बर्ड फ्लू ने चिंता बढ़ा दी है। बर्ड फ्लू मतलब एवियन इन्फ्लुएंजा की चार राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और केरल में लगातार पक्षियों की मौत के मामले सामने आ रहे है। इसके अलावा गुजरात, हरियाणा में भी बड़ी संख्या में भी बड़ी संख्या में पक्षियों की मौत के मामले सामने आये है। इन दो राज्यों में अभी फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है।देश के विभिन्न राज्यों में फ्लू के बढ़ते खतरे को देखते हुए बाद केंद्र सरकार ने दिल्ली में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।जोकि राज्यों के संपर्क में रहकर स्थिति पर निर्णय रखेगा।

इसी बीच मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बर्ड फ्लू के बढ़ते खतरे को देखते हुए शीर्ष अधिकारियों की आपात बैठक बुलाई। मुख्यमंत्री ने बर्ड फ्लू को लेकर निर्देश दिये कि बर्ड फ्लू के पूरे मामले की जिला स्तर पर निगरानी हो। इस बैठक में दक्षिण भारत के कुछ राज्यों से सीमित अवधि के लिए पोल्ट्री का व्यापार प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया गया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा की वर्तमान में मध्यप्रदेश में बर्ड फ्लू की गंभीर समस्या नहीं है। एहतियातन आवश्यक कदम उठाए गए हैं। केन्द्र सरकार द्वारा जारी निर्देषों से जिलों को अवगत कराया गया है।उन्होंने कहा की दक्षिण भारतीय राज्यों से सीमित अवधि के लिए पॉल्ट्री व्यापार पर प्रतिबंध लगाया गया है।

Updated : 12 Oct 2021 11:05 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top