Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > कर्तव्यनिष्ठा की नई मिसाल पेश कर रहे हैं पुलिसकर्मी : मुख्यमंत्री चौहान

कर्तव्यनिष्ठा की नई मिसाल पेश कर रहे हैं पुलिसकर्मी : मुख्यमंत्री चौहान

पुलिस कर्मियों को मिलेगा कर्मवीर सम्मान

कर्तव्यनिष्ठा की नई मिसाल पेश कर रहे हैं पुलिसकर्मी : मुख्यमंत्री चौहान
X

भोपाल। प्रदेश में जारी कोरोना संकट में पूर्ण निष्ठा से दिन रात ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों के नाम मुख्यमंत्री शिवराजसिंह ने सन्देश जारी किया। उन्होंने अपने वीडियो संदेश में कहा की कोरोना संक्रमण के दौरान पुलिस विभाग के हमारे साथी संकट की इस घड़ी में कर्तव्यनिष्ठा की नई मिसाल पेश कर रहे हैं। लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराने के साथ ही वे जनता को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित तथा उनकी हर तरह से मदद करने का कार्य भी कर रहे हैं। हमारे पुलिस कर्मी अपने घर-परिवार को छोड़कर विपरीत परिस्थितियों में भी दिव्यांग, नि:शक्त, बुजुर्गों की सेवा कर रहे हैं, भूखों को भोजन करा कर मानव सेवा का अनुपम एवं अनुकरणीय उदारहण प्रस्तुत कर रहे हैं।

स्व. चन्द्रवंशी और पाल का बलिदान भूल नहीं पाएंगे -

आपदा की इस घड़ी में ड्यूटी के दौरान संक्रमित होने के कारण अपनी जान गँवा चुके पुलिस कर्मी महायोद्धा स्वर्गीय श्री देवेन्द्र चन्द्रवंशी एवं श्री यशवंत पाल को याद करते हुए सीएम ने कहा की कुछ दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं ने मुझे बहुत अधिक व्यथित कर दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों कोरो योद्धाओ के बलिदान को याद कर मन भर आता है। उनके बलिदान को हम कभी नहीं भूल पाएंगे। उन्होंने कहा की सरकार द्वारा उनके परिवार को 50-50 लाख रूपये सम्मान निधि, परिवार के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी, परिवारों को असाधारण पेंशन एवं कर्मवीर पदक से सम्मानित किया जाएगा।

पुलिस कर्मियों को मिलेगा कर्मवीर सम्मान-

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा की कोरोना आपदा में असाधारण कार्यकरने वाले पुलिस कर्मियों को कर्मवीर पदक से सम्मानित करेंगे। उन्होंने कहा की हमारे पुलिस के साथी तनाव में न रहें, सावधानी से ड्यूटी करें तथा वातावरण को हल्का-फुल्का रखें। अपनी सुरक्षा के प्रति भी पूर्ण सजग रहें। आपकी जिंदगी हमारे लिए बहुत कीमती है।


Updated : 25 April 2020 6:33 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top