Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने वेतन वृद्धि को लेकर कर्मचारियों से की ये अपील

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने वेतन वृद्धि को लेकर कर्मचारियों से की ये अपील

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने वेतन वृद्धि को लेकर कर्मचारियों से की ये अपील
X

भोपाल। प्रदेश में कर्मचारियों को मिलने वाली वार्षिक वेतन वृद्धि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान सामने आया है| उन्होंने कर्मचारियों से वेतन वृद्धि के लिए चिंता ना करने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा की सभी कर्मचारी और अधिकारियों को निश्चित समय से ही वेतन वृद्धि का लाभ दिया जायेगा। लेकिन वर्तमान समय में कोरोना संकट के कारण इसका वास्तविक लाभ परिस्थितियां सामान्य होने पर मिल सकेगा। उन्होंने कहा की प्रदेश को कोरोना संकट से बाहर निकालने के उद्देश्य से सभी कर्मचारी और अधिकारी सरकार के इस निर्णय का समर्थन और सहयोग करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा की प्रदेश इस समय कोरोना संक्रमण के चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रहा है। उन्होंने बताया की एक और राज्य के बजट का बड़ा हिस्सा स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य कोविड कार्यों पर खर्च हो रहा है, वहीं दूसरी ओर आर्थिक गतिविधियों में कमी के कारण राज्य की आय में कमी आई है। सरकार ने कोरोना महामारी से बचाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा की कर्मचारी और अधिकारी हमारी शासन व्यवस्था की रीड की हड्डी है, जिन्होंने हर कठिन समय में सरकार का हमेशा साथ दिया है। सरकार भी अपने कर्मचारियों का हक और हित दोनों सुनिश्चित करने के लिए ना कभी पीछे हटी है और ना कभी पीछे हटेगी।

बता दें की प्रदेश के 10 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को इस माह से 3.3 प्रतिशत वेतन वृद्धि मिलना है। जिससे सरकार पर 900 करोड़ रुपए अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। हाल ही में वित्त विभाग द्वारा आईएफएमएस सॉफटवेयर से वेतन वृद्धि के ऑप्शन को ब्लॉक कर दिया था।जिसके बाद से वेतन वृद्धि का ना मिलना तय मान जा रहा था। यदि सरकार द्वारा कर्मचारियों को वेतन वृद्धि नहीं दी जाती है तो उन्हें प्रतिमाह 3 से 4 हजार रुपए का नुकसान होगा।




Updated : 26 July 2020 2:01 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top