Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > मध्यप्रदेश में नहीं लगेगा लॉकडाउन : मुख्यमंत्री

मध्यप्रदेश में नहीं लगेगा लॉकडाउन : मुख्यमंत्री

मास्क ना लगाने पर होगा चालान

मध्यप्रदेश में नहीं लगेगा लॉकडाउन : मुख्यमंत्री
X

भोपाल। प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैठक की। सोशल मीडिया एवं मीडिया में प्रदेश में दोबारा लॉकडाउन लगाए जाने को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह लॉकडाउन लगने को लेकर चल रही सभी खबरों का खंडन कर दिया। उन्होंने कहा की कि प्रदेश में लॉकडाउन नहीं किया जाएगा।

दरअसल, प्रदेश में बढ़ते संक्रमण के मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री ने आज दोपहर अधिकारियों की बैठक बुलाई थी। जिसमें सभी जिलों में कोरोना की स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया की जिन जिलों में संक्रमण की दर अधिक है, वहां रात 10 बजे से सुबह 6 तक रात्रिकालीन कर्फ्यू रहेगा। कोरोना रोकथाम के लिए मास्क ना लाग्ने वालों पर कार्यवाही ना करने का निर्णय लिया।

मुख़्यमंत्री ने कहा की कोरोना अभी गया नहीं है। परिवर्तित होते मौसम में यह चुनौती बड़ी हो सकती है। इसलिए : सावधानी बरतें और दिशा-निर्देशों का पालन अवश्य करें। हम सब मिलकर कोरोना की चुनौती का सामना करें। लोगों को जागरुक करने के लिए जन-जागरण हो। इस कार्य में एनजीओ भी सहयोग करें। विवाह में भी सीमित लोग ही सम्मिलित हों। स्वयं जागरुक रहें और दूसरों को भी जागरुक करें। प्रदेश में लॉकडाउन नहीं लगाया जायेगा। स्कूल और कॉलेज अभी नहीं खुलेंगे। सिनेमा घर अभी पूर्व व्यवस्था के अनुसार 50 प्रतिशत के साथ ही खुलेंगे। याद रखिये कि जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं के मंत्र पर हम सब चलेंगे।

हम सभी कोरोना का मिलकर पूर्व की भांति सामना करें। परस्पर दो गज की दूरी बनाये रखें और समय-समय पर हाथ धोयें।ट्रांसपोर्ट नहीं रोका जायेगा। आवश्यक वस्तुओं की आवाजाही जैसी होती रही है, यथावत रहेगी। औद्योगिक संगठनों पर कोई बंदिश नहीं रहेगी और श्रमिकों के आवागमन पर भी कोई रोक नहीं होगी। जागरुक और सतर्क रहेंगे, तो इसे सहज ही पराजित कर सकेंगे।


मुख्यमंत्री ने दिए ये निर्देश -

प्रदेश के सभी जिलों में मास्क लगाने पर सख्ती बढ़ेगी, ना लगाने वालों के चालान कटेंगे।

शादियों में मेहमानों की उपस्थिति को लेकर क्राइसिस मैनेजमेंट फैसला करेगा।

सभी जिलों में प्रतिदिन क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक होंगी, आवशयक निर्णय लिए जायेंगे।

50 फीसदी क्षमता के साथ थियेटर खुलेंगे।

स्कूल- कॉलेज अभी बंद रहेंगे।

मुख्यमंत्री एक दिन छोड़कर कोरोना की समीक्षा करेंगे।





Updated : 12 Oct 2021 11:13 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top