Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > केन्द्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह को सीएम सहित गृहमंत्री ने दी जन्मदिन की बधाई

केन्द्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह को सीएम सहित गृहमंत्री ने दी जन्मदिन की बधाई

केन्द्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह को सीएम सहित गृहमंत्री ने दी जन्मदिन की बधाई
X

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह को जन्मदिन की शुभकामना दी। सीएम ने ट्वीट कर बधाई देते हुए कहा -'हमारे वरिष्ठ साथी, केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेन्द्र सिंह जी को जन्मदिन पर आत्मीय बधाई! ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं। शुभकामनाएं!'

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी केंद्रीय मंत्री को शुभकामना देते हुए ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा 'केन्द्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेन्द्र सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। सहजता-सरलता और कर्तव्यनिष्ठा आपके प्रभावी व्यक्तित्व की विशिष्ट पहचान है। मां पीताम्बरा से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।'

बता दें की आज केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह का 64 वां जन्मदिन है। उनका जन्म 06 नवम्बर 1956 में जम्मू में हुआ था। इस अवसर पर प्रदेश सहित देश भर के नेता उन्हें जन्मदिन की शुभकामना दें रहे है।






Updated : 12 Oct 2021 11:15 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top