मोदी ने बदली देश की राजनीतिक संस्कृति: मुख्यमंत्री डॉ. यादव और भाजपा अध्यक्ष शर्मा ने गिनाईं मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियां, कहा…

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और भाजपा अध्यक्ष शर्मा ने गिनाईं मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियां, कहा…
X

विशेष संवाददाता, भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले 11 वर्षों में न केवल देश की राजनीति बल्कि राजनीतिक संस्कृति को ही बदल दिया है। 11 साल पहले तक तुष्टिकरण और समाज को बांटकर जो राजनीति की जाती थी, मोदी जी ने संकल्प किया है, उसके स्थान पर बिना भेदभाव, सबके साथ सबका विश्वास और सबके विकास राजनीति शुरू की है।

उत्तरदायी और जिम्मेदार सरकार की धारणा को उन्होंने मजबूती दी है। पिछले 11 वर्षों में घरेलू से लेकर अंतर्राष्ट्रीय मोर्चे पर मोदी जी की सरकार ने जो किया है, वह जनता के सामने है। देश में गरीबी घटी है और भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था बनकर खड़ा है।

यह बात मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मंगलवार को मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश भाजपा कार्यालय में सरकार की प्रमुख उपलब्धियों पर मीडिया से चर्चा करते हुए कही।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के सफल 11 वर्ष पूर्ण होने पर राज्य सरकार की ओर से उन्हें बधाई देते हुए कहा कि वर्तमान का दौर भारत का स्वर्णिम काल है। प्रधानमंत्री मोदी ने जो कार्य किए हैं वह, न भूतो न भविष्यति हैं। उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है की वर्ष 2029 में भी देश को नरेन्द्र मोदी का नेतृत्व प्राप्त होगा।

भारत आर्थिक रूप से सशक्त और सक्षम बना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बीड़ी शर्मा ने कहा, प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत आर्थिक रूप से सशक्त और सक्षम बना है। स्वतंत्रता के समय भारत की अर्थव्यवस्था विश्व में 15 वें स्थान पर थी, जो कि मोदी सरकार के सशक्त कार्यकाल में शीर्ष 4 नंबर पर हमारी अर्थव्यवस्था पहुंची है। मोदी जी ने कभी भी किसी वर्ग या समाज के साथ भेदभाव नहीं किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश उत्तरोत्तर प्रगति पथ पर अग्रसर है। प्रधानमंत्री मोदी के 11 वर्षों का सेवाकाल 'विकसित भारतÓ के संकल्प-सिद्धि की मजबूत आधारशिला है। इन वर्षों में गरीब, किसान, महिला, युवा सहित हर वंचित वर्ग के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव को हम सभी महसूस कर रहे हैं।

आस्था से अर्थव्यवस्था तक, परंपरा से प्रौद्योगिकी तक, सुविधा से सरोकार तक, कृषि से उद्योग तक, नौकरी से स्टार्ट-अप तक हर क्षेत्र में नए-नए कीर्तिमान रचे गए हैं। राष्ट्रीय एकात्मता के लिए धारा 370 की समाप्ति, सी ए ए लागू करना, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, तीन तलाक के कलंक से मुक्ति दिलाना, श्री राम मंदिर का निर्माण तथा जी 20 की अध्यक्षता प्रत्येक निर्णय में राष्ट्र प्रथम की भावना ने देशवासियों को गौरवान्वित किया है।

नए भारत के विकास को नए आयाम

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा की 11 सालों प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देश को सुधार ,प्रदर्शन पारदर्शिता का नया मन्त्र देने का काम किया है। नए भारत के विकास को नए आयाम दे रहा है। पत्रकारवार्ता में विधायक एवं प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, विधायक रामेश्वर शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, जिलाध्यक्ष रविन्द्र यति भी उपस्थित रहे।

Tags

Next Story