Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > मुख्यमंत्री चौहान ने की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

मुख्यमंत्री चौहान ने की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

मुख्यमंत्री चौहान ने की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
X

भोपाल। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की तबियत खराब होने के बाद उन्हें दिल्ली स्थित एम्स हॉस्पिटल भर्ती किया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। गृहमंत्री शाह की तबियत खराब होने की सूचना मिलने पर प्रदेश के सीएन शिवराज सिंह ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सुबह ट्वीट कर कहा कि- 'गृहमंत्री अमित शाह जी के अस्वस्थ होने का समाचार मिला। मैं प्रार्थना करता हूं कि आप जल्दी ही पूरी तरह स्वस्थ हों और देश की सेवा में पुन: पुरानी ऊर्जा के साथ जुट जाएं। मेरी और देश की शुभकामनाएं आपके साथ हैं।'




Updated : 23 Aug 2020 1:27 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top