Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर को मुख्यमंत्री चौहान ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर को मुख्यमंत्री चौहान ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर को मुख्यमंत्री चौहान ने दी श्रद्धांजलि
X

भोपाल। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता स्व. बाबूलाल गौर की आज प्रथम पुण्यतिथि है। बाबूलाल गौर जी की पिछले साल आज ही के दिन लंबी बीमारी के चलते 89 साल की उम्र में निधन हो गया था। वह 23 अगस्त, 2004 से 29 नवंबर 2005 तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे और अपनी परंपरागत गोविंदपुरा विधानसभा सीट से 10 बार चुनाव जीत थे। उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर मप्र के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

जीवन की कठिनाइयां कभी कमजोर न कर सकीं

उन्होंने ट्वीट कर कहा -" श्रद्धेय बाबूलाल गौर जी को जीवन की कठिनाइयां कभी कमजोर न कर सकीं। आपातकाल के दौरान भी उन्होंने डटकर अन्याय का सामना किया। यातनाएं उन्हें झुका न सकीं। सम्पूर्ण जीवन वह सत्य के साथ खड़े रहे। जीवन की अंतिम सांस तक उन्होंने प्रदेश की सेवा की। पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि!" एक अन्य ट्वीट कर उन्होंने कहा 'मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और लोकप्रिय जननेता स्व. बाबूलाल गौर जी ऊर्जा के धनी और सहज व्यक्तित्व के स्वामी थे। जनता की सेवा और निरंतर काम ही उनके जीवन का सिद्धांत था। अपने विधानसभा क्षेत्र में घूमते-फिरते लोगों का दु:ख-दर्द सुनना और उसका समाधान उनकी दिनचर्या में शामिल था।


गृह मंत्री ने दी श्रद्धांजलि

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अपने संदेश में कहा 'विधानसभा चुनाव में लगातार 10 बार जीतने का कीर्तिमान बनाने वाले लोकप्रिय जनसेवक और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। श्रमिक नेता से राजनीति सफर शुरू करने वाले कर्मयोगी गौर जी का आधुनिक भोपाल के निर्माण में अहम योगदान हमेशा याद रहेगा।

प्रदेशाध्यक्ष ने श्रद्धांजलि दी

सीएम के साथ ही भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ने भी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा -" मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्री बाबूलाल गौर जी की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि।"




Updated : 21 Aug 2020 7:15 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top