भोपाल में कार ने ऑटो को मारी टक्कर, चार महिलाओं समेत ड्राइवर की हालत गंभीर

Accident
X

भोपाल में कार और ऑटो में टक्कर 

भोपाल। राजधानी भोपाल में मंगलवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया, यहां एक कार और ऑटो की आमने सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो सवार चार महिलाएं और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी अनुसार घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र के अब्बास नगर की है। मंगलवार सुबह ऑटो में सवार चार महिलाएं अब्बास नगर रोड से काम पर जा रही थी। तभी सामने से आ रही कार की उनके ऑटो से टक्कर हो गई। दुर्घटना के दौरान मौजूद आसपास के लोगों ने गंभीर रूप से घायल महिलाओं और ऑटो चालक को उपचार के लिए तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। घायल चार महिलाओं में दो महिलाएं बैरागढ़ की और दो गांधीनगर की बताई जा रही है।

Tags

Next Story