Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का पार्थिव शरीर भोपाल पहुंचा, कल होगा अंतिम संस्कार

ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का पार्थिव शरीर भोपाल पहुंचा, कल होगा अंतिम संस्कार

ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का पार्थिव शरीर भोपाल पहुंचा, कल होगा अंतिम संस्कार
X

भोपाल। तमिलनाडु के कुन्नूर हेलीकॉप्टर हादसे में घायल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह भी आखिरकार बुधवार को जिंदगी की जंग हार गए। उनका पार्थिव शरीर दोपहर ढाई बजे तक सेना के विशेष विमान से भोपाल आया। जिसे एयरपोर्ट रोड स्थित इनर कोर्ट कॉलोनी स्थित उनके ले जाया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी ट्रक के पीछे-पीछे चलकर कैप्टन के घर पहुंचे।

दरअसल, कैप्टन वरुण के पिता रिटायर्ड कर्नल केपी सिंह इसी कॉलोनी में रहते हैं। यहां पार्थिव शरीर को दर्शनों के लिए रखा जाएगा। सबसे पहले वरुण के स्वजन ने उनके अंतिम दर्शन किए। इसके बाद शव पार्थिव शरीर इंद्रप्रस्थ पार्क लाया गया। यहां सेना के प्रोटोकाल के अनुसार अंतिम दर्शन की व्यवस्था की गई है। रात में कैप्टन वरुण की पार्थिव देह को 3 ईएमई सेंटर में स्थित सैन्य अस्पताल में रखा जाएगा। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को सुबह 11 बजे बैरागढ़ विश्राम घाट पर किया जाएगा।

अंतिम संस्कार के लिए 6 किमी का ये रूट रहेगा- सन सिटी कॉलोनी, लालघाटी चौराहा और बैरागढ़ होते हुए बैरागढ़ विश्राम घाट पहुंचेगी अंतिम यात्रा। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उनके गृह जिले देवरिया (उत्तर प्रदेश) से भी परिवार के लोग भोपाल आ रहे हैं।

Updated : 17 Dec 2021 7:24 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top