Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > विधायक रामबाई के पति गोविंद सिंह बने हत्या के आरोपी

विधायक रामबाई के पति गोविंद सिंह बने हत्या के आरोपी

विधायक रामबाई के पति गोविंद सिंह बने हत्या के आरोपी
X

दमोह। पथरिया से विधायक रामबाई के पति गोविन्द सिंह परिहार को हत्या का आरोपी बनाया गया है। गोविन्द सिंह पर चर्चित देवेंद्र चौरसिया की हत्या में शामिल होने का आरोप है। देवेंद्र चौरसिया की 15 मार्च 2019 को क्रशर प्लांट के पास हत्या कर दी गई थी। इस मामले में हटा न्यायलय में सुनवाई चल रही थी। जहां अपर सत्र न्यायालय ने सुनवाई के दौरान यह निर्णय दिया है।

इस मामले में सुनवाई कर रहे अपर सत्र न्यायाधीश ने प्रत्यक्षदर्शी के बयानों के आधार पर आरोपी बनाया है। न्यायालय ने आरोपी बनाने के तत्काल बाद गोविन्द सिंह को गिरफ्तार करने के आदेश दे दिए है। उल्लेखनीय है की पथरिया विधायक रामबाई ने गत कमलनाथ सरकार को बचाये रखने में अहम भूमिका निभाई थी। जिसके परिणाम स्वरुप सरकार ने इस मामले में दोबारा जांच के आदेश दिए थे। जिसमें दोबारा जांच के बाद विधायक के पति गोविंद सिंह का नाम एफआईआर से हटा दिया गया था। इस मामले में रामबाई के पति गोविंद और देवर चंदू सिंह सहित 28 लोग आरोपी हैं।

Updated : 12 Oct 2021 11:04 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top