Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > उपचुनावों में बसपा की एंट्री, त्रिकोणीय हुआ मुकाबला

उपचुनावों में बसपा की एंट्री, त्रिकोणीय हुआ मुकाबला

बसपा सभी 24 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार

उपचुनावों में बसपा की एंट्री, त्रिकोणीय हुआ मुकाबला
X

भोपाल। कोरोना संकट के बीच प्रदेश में होने वाले उपचुनावों को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी है। अब तक माना जा रहा था की उपचुनावों में भाजपा और कांग्रेस के बीच ही सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा। लेकिन बहुजन समाज पार्टी ने सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर इस चुनावी मुकाबले को और रोचक बना दिया है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रदेश उपचुनावों में सभी 24 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने सफ कर दिया की बसपा बिना किसी गठबंधन के अकेले चुनाव लड़ेगी।

जानकारी के अनुसार बसपा ने उपचुनावों की तैयारियां शुरू कर दी है। प्रदेश में सभी कार्यकर्ता दिन रात संगठन को मजबूत करने में लगे हुए हैं। बसपा पूरी तैयारी से चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहीं है। इसके लिए आगामी सप्ताह में अपनी दावेदारी प्रस्तुत करने के लिए फार्म बांटे जायेंगे। जिसके बाद पैनल सूची पार्टी राष्ट्रिय अध्यक्ष मायावती को भेजी जायेगी। बसपा द्वारा चुनावी रण में अपने दम पर कूदने के एलान से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। अब तक सीधा माना जाने वाला मुकाबला त्रिकोणीय होने से बसपा गेमचेंजर की भूमिका में उभर सकती है।




Updated : 27 May 2020 8:02 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top