Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > मप्र में भाजपा को जल्द ही मिलेंगे 24 नए जिलाध्यक्ष

मप्र में भाजपा को जल्द ही मिलेंगे 24 नए जिलाध्यक्ष

जहां अध्यक्ष के लिए नहीं बन सकी थी सहमति, अब संगठन करेगा निर्णय ----

मप्र में भाजपा को जल्द ही मिलेंगे 24 नए जिलाध्यक्ष
X

भोपाल। नवम्बर-दिसम्बर 2019 में हुए भारतीय जनता पार्टी के संगठन चुनावों में जिन जिलों में अध्यक्ष पद के दावेदारों पर आम सहमति और पार्टी पदाधिकारियों में समन्वय नहीं बन पाया था तथा जिलाध्यक्षों का निर्वाचन नहीं हो सका था, संगठन में प्रदेश स्तर पर हुए परिवर्तन के बाद उन जिलों में अब पार्टी प्रदेश स्तर से निर्णय लेकर यहां जिलाध्यक्षों की नियुक्तियां करेगी।

उल्लेखनीय है कि भाजपा के संगठन चुनावों में कुल 57 संगठनात्मक जिलों में से 33 पर ही जिलाध्यक्षों का निर्वाचन हो सका था। शेष 24 जिले जिनमें संगठन के चुनाव नहीं हो सके थे, वहां तत्कालीन जिलाध्यक्ष ही इस दायित्व का निर्वहन कर रहे थे। लेकिन भाजपा के नवागत प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा प्रदेश के साथ-साथ अब उन जिलों में भी परिवर्तन कर संगठन को मजबूत करना चाहते हैं जहां समन्वय के अभाव में जिलाध्यक्षों का निर्वाचन नहीं हो सका था। खास बात यह है कि जिलाध्यक्ष ही नहीं बल्कि इनमें से कई जिलों में सभी मंडल अध्यक्षों का निर्वाचन भी नहीं हो सका था। कुछ मंडल ऐसे भी हैं जहां अध्यक्ष तो चुना गया, लेकिन पार्टी द्वारा निर्धारित किए गए मानकों पर वह खरे नहीं उतर रहे हैं। ऐसे स्थानों पर प्रदेश नेतृत्व अब अपने हिसाब से ऐसे कार्यकर्ताओं को जिलों की जिम्मेदारी देगा जो मंडल ही नहीं बल्कि बूथ स्तर तक समन्वय बैठाकर संगठन को मजबूती दे सके। चूंकि प्रदेश की 24 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव भी होने हैं। इस कारण माना जा रहा है कि जिलाध्यक्षों की नियुक्तियां प्रदेश कार्यकारिणी के साथ ही हो सकती हैं। चूंकि वर्तमान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने विद्यार्थी परिषद के माध्यम से युवाओं में मजबूत पकड़ बनाई थी। प्रदेशभर में उन्होंने विद्यार्थी परिषद का मजबूत संगठन खड़ा किया था। इस कारण वे संगठन विस्तार की प्रक्रिया से पहले प्रत्येक जिले के पदाधिकारी ही नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं से निरंतर चर्चा कर जिलाध्यक्षों के कार्य और कार्यशैली की रिपोर्ट ले रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि प्रदेश नेतृत्व को कुछ जिलों से जिलाध्यक्षों व अन्य पदाधिकारियों की शिकायतें भी मिली हैं, माना जा रहा है कि ऐसे जिलों में निर्वाचित जिलाध्यक्षों के स्थान पर नई नियुक्ति पर भी विचार किया जा रहा है। वहीं कुछ जिलों में कार्यकारी के रूप में काम कर रहे पूर्व जिलाध्यक्षों को उनके अच्छे काम को देखते हुए तथा संगठन के मानकों पर खरा उतरने पर पुनर्नियुक्ति दी जा सकती है।

ग्वालियर-चंबल पर विशेष फोकस

वर्तमान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा मूलत: चम्बल संभाग (जिला मुरैना) के निवासी हैं और संगठन में उनके कार्यक्षेत्र की शुरुआत ग्वालियर-चम्बल संभाग से ही हुई है। ग्वालियर-चम्बल को मप्र भाजपा की राजनीति का प्रमुख केन्द्र भी माना जाता है और इस क्षेत्र से 16 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव भी होना है। ऐसी स्थिति में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री शर्मा का ग्वालियर-चम्बल में संगठन को मजबूत करने पर विशेष ध्यान रहेगा। ग्वालियर नगर और ग्रामीण दोनों में जिलाध्यक्ष निर्वाचित नहीं हो सके थे। माना जा रहा है कि ग्वालियर नगर में जल्द ही जिलाध्यक्ष की घोषणा हो सकती है। वैसे तो यहां कई दावेदार हैं, लेकिन क्षेत्र में उप चुनाव की रणनीति के तहत व्यापरी वर्ग के प्रभावी कार्यकर्ता को इस बार दायित्व दिया जा सकता है। सम्पूर्ण ग्वालियर-चम्बल क्षेत्र के साथ ही ग्वालियर की पूर्व विधानसभा सीट पर उप चुनाव में भी इस बार वैश्य समाज प्रभावी भूमिका में रहेगा, क्योंकि उप चुनाव में भाजपा की ओर से मुन्नालाल गोयल का प्रत्याशी बनना तय है। वहीं इस सीट पर वैश्य समाज के वोट हार-जीत भी तय करने की स्थिति में भी हैं। ग्वालियर ग्रामीण से जिलाध्यक्ष पद के लिए भाजपा पिछड़ा वर्ग अथवा ब्राहम्ण समाज के कार्यकर्ता को दायित्व सौंप सकती है। क्योंकि इस सीट पर मतदाता संख्या की दृष्टि से ब्राह्मण और पिछड़ा वर्ग दोनों ही समाज निर्णायक भूमिका में रहते हैं तथा आम चुनाव में लगातार तीसरी बार इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत हासिल की है।

33 जिले और निर्वाचित जिलाध्यक्ष

जिला जिलाध्यक्ष

1. मुरैना योगेश गुप्ता

2. भिण्ड नाथूसिंह गुर्जर

3. दतिया सुरेन्द्र बुधौलिया

4. श्योपुर सुरेन्द्र जाट

5. शिवपुरी राजू बाथम

6. गुना गजेन्द्र सिंह सिकरवार

7. अशोक नगर उमेश रघुवंशी

8. निवाड़ी अखिलेश अयाची

9. छतरपुर मलखान सिंह

10. पन्ना रामबिहारी चौरसिया

11. सीधी इंद्रशरण सिंह चौहान

12. सिंगरौली वीरेन्द्र गोयल

13. अनूपपुर ब्रजेश गौतम

14. जबलपुर नगर जी.एस.ठाकुर

15. जबलपुर ग्रामीण रानू तिवारी

16. कटनी रामरतन पायल

17. डिण्डौरी नरेन्द्र राजपूत

18. मंडला भीष्म द्विवेदी

19. बालाघाट रमेश भटेरे

20. छिंदवाड़ा बंटी साहू (विवेक)

21. हरदा अमर सिंह मीणा

22. भोपाल ग्रामीण केदार सिंह मंडलोई

23. विदिशा राकेश जादौन

24. सीहोर रवि मालवीय

25. राजगढ़ दिलवर यादव

26. खंडवा सेवादास पटेल

27. खरगौन राजेन्द्र सिंह राठौर

28. बड़वानी ओम सोनी

29. अलीराजपुर वकील सिंह

30. उज्जैन नगर विवेक जोशी

31. उज्जैन ग्रामीण बहादुर सिंह बोरमुडला

32. शाजापुर अंबाराम कराड़ा

33. रतलाम राजेन्द्र सिंह लुनेरा

जिले जिनमें नहीं हो सका जिलाध्यक्षों का निर्वाचन

जिला प्रभारी

1.ग्वालियर नगर कैलाश सोनी

2. ग्वालियर ग्रामीण विजेन्द्र सिंह सिसौदिया

3. सागर अरविंद भदौरिया

4. टीकमगढ़ विवेक शेजवलकर

5. दमोह वेदप्रकाश शर्मा

6. सतना विश्वास सारंग

7. सीधी गजेन्द्र पटेल

8. उमरिया दीपक जोशी

9. सिवनी गणेश सिंह

10. नरसिंहपुर अजय प्रताप सिंह

11. होशंगाबाद गौरीशंकर बिसेन

12. बैतूल आशीष दुबे

13. भोपाल नगर राजेन्द्र शुक्ला

14. रायसेन मधु वर्मा

15. इंदौर नगर भूपेन्द्र सिंह

16. इंदौर ग्रामीण् मनोहर ऊंटवाल

17. बुरहानपुर आलोक शर्मा

18 अनूपपुर वीरेन्द्र काबडिय़ा

19. झाबुआ इंदर सिंह परमार

20. धार रामपाल सिंह

21. आगर दुर्गालाल विजय

22. देवास सुधीर अग्रवाल

23. मंदसौर अर्चना चिटनिस

24. नीमच संजीव कांकर

Updated : 8 May 2020 7:15 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top