Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > राहुल गांधी के महाकाल दर्शन पर भाजपा ने साधा निशाना, कहा- दर्शन से नहीं पाखंड से एतराज

राहुल गांधी के महाकाल दर्शन पर भाजपा ने साधा निशाना, कहा- दर्शन से नहीं पाखंड से एतराज

राहुल गांधी के महाकाल दर्शन पर भाजपा ने साधा निशाना, कहा- दर्शन से नहीं पाखंड से एतराज
X

भोपाल। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों मप्र में है। राहुल गांधी की यात्रा आज उज्जैन में पहुंच गई है, जहां वे उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे। राहुल गांधी के महाकाल दर्शन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी जमकर हो रही है। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा निशाना साधते हुए कहा कि हमें दर्शन करने से नहीं लेकिन पाखंड करने से एतराज है।

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते हुए राहुल गांधी के महाकाल दर्शन पर तंज कसते हुए कहा कि पहले राहुल गांधी बताएं कि कांग्रेस ने श्री राम को काल्पनिक क्यों बताया था। उन्होंने कहा कि भाजपा की वजह से आज कांग्रेसी मंदिर जा रहे हैं। महाकाल के दरबार में राहुल गांधी को कहना चाहिए कि वह हिंदू हैं।

पाखंड से डर-

भाजपा नेता ने कहा कि हमें यात्रा के दौरान किए जा रहे पाखंड से डर है। 1947 का जख्म अभी हरा है। वहीं भाजपा ने दावा किया है कि यात्रा से भारतीय जनता पार्टी को कोई डर नहीं है, ऐसी यात्राएं निकली रहती हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी राहुल गांधी की यात्रा को लेकर बड़ा बयान दे चुके हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा था कि राहुल गांधी की यात्रा देश-विरोधी ताकतों को समर्थन करने वाली यात्रा बन गई है।

Updated : 4 Jan 2023 8:04 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top