Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं
X

भोपाल। प्रदेश में सत्तारूढ़ दल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के कार्यकाल को आज एक वर्ष पूर्ण हो गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित अन्य नेताओं ने उनके घर पहुंचकर शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज सुबह भोपाल स्थित वीडी शर्मा के घर पहुंचे और उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपके कुशल नेतृत्व में युवा कार्यकर्ता नव उत्साह व जोश के साथ ऐसे ही कार्य करते हुए संगठन नई ऊंचाइयों पर पहुंचायें, शुभकामनाएं। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर और अन्य नेता मौजूद रहे। वीडी शर्मा ने शुभकामनाएं स्वीकारते हुए मुख्यमंत्री चौहान के प्रति आभार व्यक्त किया।

इसके बाद प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा भी वीडी शर्मा के निवास पर पहुंचे और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने उनके निवास पर पहुंचकर उन्हें सफलतम एक वर्ष का प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का कार्यकाल पूर्ण करने पर शुभकामनाएँ दीं। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ने ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि उल्लेखनीय उपलब्धियों से भरा एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर प्रदेश भाजपा के युवा, तेजस्वी और वैचारिक स्पष्टता के धनी अध्यक्ष वीडी शर्मा को बधाई। आने वाले वर्षों में उपलब्धियों की गति तथा प्रमाण और बढ़ेगा, इसके लिए अग्रिम शुभकामनाएं।



Updated : 12 Oct 2021 10:56 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top