Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > भाजपा का प्रदेश स्तर प्रशिक्षण वर्ग का हुआ शुभारंभ, सिंधिया होंगे शामिल

भाजपा का प्रदेश स्तर प्रशिक्षण वर्ग का हुआ शुभारंभ, सिंधिया होंगे शामिल

निकाय चुनावों के लिए महत्वपूर्ण

भाजपा का प्रदेश स्तर प्रशिक्षण वर्ग का हुआ शुभारंभ, सिंधिया होंगे शामिल
X

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राजधानी स्थित प्रदेश कार्यालय दीनदयाल परिसर में प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण वर्ग में वह कार्यकर्ता भाग लेंगे जो मंडल स्तर पर होने वाले प्रशिक्षण वर्ग में विषय का प्रतिपादन करेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री सुहास भगत, सह संगठन महामंत्री हितानन्द शर्मा, प्रदेश महामंत्री बीडी सबनानी सहितपदाधिकारियों ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित मंडल प्रशिक्षण वर्ग की प्रांतीय कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया। इस वर्ग में 500 पदाधिकारियों को ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम निकाय चुनाव के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रशिक्षण शिविर में ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शामिल हो सकते हैं। वहीं मंडल स्तर का प्रशिक्षण कार्यक्रम 25 नवम्बर से 15 दिसम्बर तक आयोजित किया जाएगा।




Updated : 12 Oct 2021 11:14 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top