मप्र में भाजपा ने अमरवाड़ा से मोनिका बट्टी को दिया टिकट, जानिए है कौन

X
By - स्वदेश डेस्क |26 Sept 2023 2:51 PM IST
Reading Time: भोपाल। मप्र में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने आज एक सीट पर उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने तीसरी लिस्ट में अमरवाड़ा से मोनिका बट्टी को टिकट दिया है। मोनिका हाल ही में कुछ दिन पहले भाजपा में शामिल हुई है। उन्हें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पार्टी की सदस्यता दिलाई है।
कौन है मोनिका बट्टी -
मोनिका बट्टी इससे पहले अखिल भारतीय गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष थीं। वे पूर्व विधायक मनमोहन शाह बट्टी की बेटी हैं।
इससे पहले, भाजपा ने 39 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की थी, जिसमें छह सांसदों को टिकट दिया गया है। इनमें तीन केंद्रीय मंत्री भी शामिल हैं।
Next Story
