Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > भाजपा ने हमेशा विकास किया, लेकिन कांग्रेस विनाश का पर्याय बन गई : वीडी शर्मा

भाजपा ने हमेशा विकास किया, लेकिन कांग्रेस विनाश का पर्याय बन गई : वीडी शर्मा

भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पृथ्वीपुर में रैली को संबोधित किया

भाजपा ने हमेशा विकास किया, लेकिन कांग्रेस विनाश का पर्याय बन गई : वीडी शर्मा
X

भोपाल। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि जब देश पर अंग्रेजों का शासन था तो उनको देश से खदेड़ने के लिए रानी लक्ष्मीबाई ने तलवार उठाई थी और अंग्रेजों को यहां से भगाया था। मध्यप्रदेश में भी 2003 से पहले कांग्रेस का आतंक था और इस आतंक को उखाड़ फेंकने के लिए सुश्री उमाभारती ने अभियान चलाया था। उन्होंने मिस्टर बंटाढार दिग्विजय सिंह की सरकार को उखाड़ फेंका था। भाजपा ने हमेशा से विकास ही किया है, लेकिन कांग्रेस तो विनाश का पर्याय बन गई थी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा बुधवार को पृथ्वीपुर में महिला सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन के पूर्व उन्होंने कन्या पूजन भी किया।

आतताई शासन से त्रस्त थी जनता -

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के आतताई शासन से जनता त्रस्त थी। प्रदेश में सड़क, बिजली, पानी नहीं था। लोगों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही थीं, लेकिन आज स्थिति एकदम अलग हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विकास का पर्याय बन गए हैं। आज गरीबों का जीवन स्तर पूरी तरह से बदल गया है। उनको पक्के मकान मिल गए हैं, खाना पकाने के लिए गैस सिलेंडर दिए गए हैं, उनके इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं।

भ्रष्टाचार में आकंठ डूबा था प्रदेश -

प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि 2003 से पहले प्रदेश में विकास तो कुछ नहीं हुआ, लेकिन मध्यप्रदेश का विनाश करने में इन्होंने कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। मध्यप्रदेश भ्रष्टाचार में आकंठ डूबा था। प्रदेश के अंदर भ्रष्टाचार था, गुंडागर्दी थी, आतंक था। बुंदेलखंड सहित पूरे प्रदेश में हाहाकार मचा था। डाकुओं का आतंक था, लेकिन अब कोई आतंक नहीं हैं, कोई डाकू नहीं है।

ये विकास वर्सेस आतंक का चुनाव है-

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह चुनाव विकास वर्सेज आतंक का चुनाव है। लोगों को यह तय करना है कि विकास चाहिए या फिर वही आतंक, जो 2003 से पहले यहां पर था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का देश-प्रदेश से वर्चस्व समाप्त हो गया है। उनका संगठन सिर्फ एक परिवार तक सिमटकर रह गया है, लेकिन ये भाजपा का संगठन है, जो उलझा हुआ नहीं, बल्कि गांव-गांव तक फैला हुआ है।

भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाने का संकल्प करे मातृशक्ति -

शर्मा ने कहा कि मातृशक्ति यदि किसी कार्य को पूर्ण करने का संकल्प ले ले, तो वो हर हाल में पूर्णता को प्राप्त होता है। मुझे पूरा विश्वास है कि पृथ्वीपुर की हमारी मातृशक्ति भाजपा को हर बूथ पर ऐतिहासिक मतों से विजय दिलाएंगी।


Updated : 21 Oct 2021 6:37 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top