Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > भाजपा अध्यक्ष ने शुरू किया समर्पण निधि अभियान, कहा - कांग्रेस के खून में काला धन भरा है

भाजपा अध्यक्ष ने शुरू किया समर्पण निधि अभियान, कहा - कांग्रेस के खून में काला धन भरा है

भाजपा अध्यक्ष ने शुरू किया समर्पण निधि अभियान, कहा - कांग्रेस के खून में काला धन भरा है
X

भोपाल। मप्र भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने शुक्रवार को पार्टी के समर्पण निधि अभियान का शुभारंभ किया। प्रदेश भाजपा कार्यालय में वीडी शर्मा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और कुशाभाऊ ठाकरे की मूर्ति पर मालार्पण का अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस द्वारा अभियान को काले धन को सफेद करने का तरीका बताए जाने पर पलटवार किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस के खून में काला धन है। वह इसी के सहारे जिंदगी भर आगे बढ़ी है।

अभियान का शुभारंभ अवसर पर शर्मा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय और कुशाभाऊ ठाकरे ने भाजपा अंतोदय के आधार के कारण आज दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बना। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत देश प्रदेश की तरह पार्टी को आत्मनिर्भर बना रहे हैं। बूथ विस्तारक योजना के अंतर्गत हमारा लक्ष्य था कि हर बूथ योजना के माध्यम से अथक मेहनत पर जोड़ा जाए। अभियान के दौरान पार्टी बूथ स्तर तक पहुंचेंगी और अपनी पकड़ मजबूत करेगी।

वहीं कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कांग्रेस जिंदगी भर काले धन के आधार पर आगे बढ़ी है। काला धन ही उनका विचार है और उनके खून में भी काला धन भरा है। इसलिए कांग्रेस काले धन के बारे में ही सोच सकती है। यह कार्यकर्ताओं का संगठन के प्रति समर्पण है और कलेक्शन नहीं है।

Updated : 15 Feb 2022 1:44 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top