Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश जल्द ही वैश्विक महाशक्ति बनेगा - वीडी शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश जल्द ही वैश्विक महाशक्ति बनेगा - वीडी शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश जल्द ही वैश्विक महाशक्ति बनेगा - वीडी शर्मा
X

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 6 सालों में देश ने विज्ञान और तकनीकी के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। देश के वैज्ञानिकों द्वारा किए जा रहे अनुसंधान और विकास कार्यों के बल पर देश सशक्त और आत्मनिर्भर बनने की राह पर बढ़ चला है। देश के हर नागरिक को अब यह विश्वास हो गया है कि मोदी जी के नेतृत्व में देश जल्दी ही एक वैश्विक महाशक्ति बनेगा। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने भारत के हाइपरसोनिक क्लब में शामिल होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कही।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, डीआरडीओ के वैज्ञानिकों व तकनीशियनों एवं देश की जनता को बधाई देते हुए कहा इस सफलता के साथ ही देश हाइपरसोनिक क्लब में शामिल हो गया है और अमेरिका, रूस तथा चीन के बाद इस क्लब का चौथा सदस्य बन गया है। उन्होंने कहा कि एचएसटीडीवी का सफल परीक्षण रक्षा तकनीक के क्षेत्र में एक बड़ी छलांग है। इसी के आधार पर भारत भविष्य में हाइपरसोनिक मिसाइलों का विकास कर सकेगा, जो क्षमता दुनिया के गिनती के देशों के पास ही है। शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी की प्रेरणा से देश में अनुसंधान और विकास कार्यों में एक क्रांति का सूत्रपात हुआ है और रक्षा सहित सभी क्षेत्रों में देश तेजी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है।


Updated : 13 April 2024 1:00 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top