Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा की तबियत बिगड़ी, मुंबई रेफर

भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा की तबियत बिगड़ी, मुंबई रेफर

भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा की तबियत बिगड़ी, मुंबई रेफर
X

भोपाल। भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की तबियत आज अचानक से खराब हो गई। इसके बाद उन्हें विमान से मुंबई भेजा गया। जहां उन्हें कोकिला बेन अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। साध्वी प्रज्ञा के स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

दरअसल, शनिवार दोपहर तीन बजे सांसद साध्वी प्रज्ञा को दिशा समिति की जिला पंचायत कार्यालय में रखी गई बैठक भी शामिल होना था। लेकिन उससे पहले ही उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें तत्काल स्टेट प्लेन के जरिए मुंबई ले जाया गया। बताया जा रहा है कि साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का शुक्रवार को अचानक ब्लड प्रेशर काफी बढ़ गया था, जो कि कम ही नहीं हो रहा है। शनिवार को परेशानी ज्यादा बढऩे पर उन्हें इलाज के लिए मुंबई ले जाया गया। बतादें कि बीते महीने साध्वी प्रज्ञा को सांस लेने में तकलीफ होने लगी थी। इस वजह से उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले उन्हें 19 फरवरी और दिसंबर में भी तबीयत बिगडऩे पर अस्पताल में भर्ती कराया था।

सीएम ने की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना -

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के स्वास्थ्य की जानकारी लगने पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। सीएम शिवराज ने ट्वीट कर कहा 'भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर जी के अस्वस्थ होने की सूचना मिली है। मैं ईश्वर से उनके पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूँ।भाजपा

Updated : 12 Oct 2021 10:53 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top