Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > भाजपा विधायक ने समान नागरिक संहिता पर दिया बड़ा बयान, कहा- 4 बीवी, 24 बच्चे नहीं चलेंगे

भाजपा विधायक ने समान नागरिक संहिता पर दिया बड़ा बयान, कहा- 4 बीवी, 24 बच्चे नहीं चलेंगे

राज्य में समान नागरिक संहिता के कार्यान्वयन के लिए एक समिति बनाई जाएगी

भाजपा विधायक ने समान नागरिक संहिता पर दिया बड़ा बयान, कहा- 4 बीवी, 24 बच्चे नहीं चलेंगे
X

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के यूनिफार्म सिविल कोड यानी समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए कमेटी बनने के ऐलान के बाद प्रदेश राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा की इसके लागू होने से अब 4 बीवी 24 बच्चे का समय नहीं चलेगा।मीडिया को दिए बयान में भाजपा धायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि देश के ज्यादातर राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने समान नागरिक संहिता कानून को आवश्यक बताया है. उन्होंने कहा कि, देश में बढ़ती जनसंख्या के लिए यह कानून जरूरी है।

उन्होंने आगे कहा की चार बीवी और 24 बच्चे की प्रथा बंद होनी चाहिए और प्रत्येक व्यक्ति को एक शादी करने का अधिकार हो। एक शादी से एक या दो बच्चे होने चाहिए। उन्होंंने आगे कहा कि, इसके लिए वे कांग्रेसियों से भी अपील करते हैं की इसका समर्थ करें। उन्होंने कहा की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भी कहा था कि, दो बच्चे ही अच्छे. उन्होंने हम दो हमारे दो का नारा दिया था। इस कानून के लागू होने के बाद जनसंख्या पर नियंत्रण लगेगा।

बता दें की मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरूवार को घोषणा की कि राज्य में समान नागरिक संहिता के कार्यान्वयन के लिए एक समिति बनाई जाएगी। उन्होंमे कहा था की कोई व्यक्ति एक से ज्यादा शादी क्यों करे. एक देश में दो विधान क्यों चलें, एक ही होना चाहिए। मध्य प्रदेश में भी मैं समिति बना रहा हूं। उन्होंने कहा, समान नागरिक संहिता में एक पत्नी रखने का अधिकार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग शादी जैसे पवित्र बंधन के नाम पर जनजातीय भाई-बहनों की जमीन हड़पने का छल करते हैं, पेसा कानून के तहत ग्राम सभा ऐसे लोगों पर कार्रवाई कर सकेगी।

Updated : 2 Dec 2022 2:37 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top