Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > भाजपा के वरिष्ठ पूर्व विधायक लक्ष्मीनारायण गुप्ता का "नन्ना जी" का निधन

भाजपा के वरिष्ठ पूर्व विधायक लक्ष्मीनारायण गुप्ता का "नन्ना जी" का निधन

भाजपा के वरिष्ठ पूर्व विधायक लक्ष्मीनारायण गुप्ता का नन्ना जी का निधन
X

भोपाल। प्रदेश के सबसे वरिष्ठ और पूर्व भाजपा विधायक लक्ष्मीनारायण गुप्ता (नन्नाजी) का बुधवार सुबह निधन हो गया। जिससे भाजपा में शोक की लहर छा गई।बता दें कि भाजपा के सबसे वरिष्ठ और पूर्व विधायक लक्ष्मीनारायण गुप्ता (नन्नाजी) का 104 वर्ष की आयु में आज सुबह झांसी में निधन हो गया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री सहित प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने शोक व्यक्त किया है। उनका अंतिम संस्कार गुरूवार को शिवपुरी में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

उनके निधन पर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्वीट संदेश में कहा है कि पिछोर से वरिष्ठ भाजपा नेता व मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण गुप्ता "नन्ना जी" के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति!

जानकारी के अनुसार भाजपा के सबसे वरिष्ठ और पूर्व विधायक लक्ष्मीनारायण गुप्ता मूलत: मप्र के शिवपुरी जिले के पिछोर के रहने वाले थे जिनका जन्म छह जून 1918 को हुआ था। देश में चंद स्वतंत्रता सेनानियों में से एक गुप्ता अपनी सादगी के लिए भी जाने जाते थे। हाल ही में राजधानी भोपाल में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कमल पुष्प अभियान में उनका आशीर्वाद लिया था। वयोवृद्ध लक्ष्मीनारायण गुप्ता नन्नाजी, वीर सावरकर, श्यामाप्रसाद मुखर्जी के साथ हिंदू महासभा में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रहे थे। यहां तक कि वे भाजपा से पांच बार विधायक और दो वार मंत्री भी रहे चुके हैं।

Updated : 15 Jan 2022 2:29 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top