Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > भाजपा विधायक ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ सीबीआई से जाँच कराने की मांग की

भाजपा विधायक ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ सीबीआई से जाँच कराने की मांग की

भाजपा विधायक ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ सीबीआई से जाँच कराने की   मांग की
X

भोपाल। प्रदेश में उपचुनाव से पहले ही राजनितिक हलचल तेज हो गई है। अब भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजयसिंह को घेरना शुरू कर दिया है। विधायक ने सीएम चौहान को एक पत्र लिखकर दिग्विजय सिंह पर लगे आरोपों की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की है।

दरअसल, कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे उमंग सिंघार ने दिग्विजय सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए थे सिंघार ने कथित रूप से दिग्विजय पर शराब और रेत का धंधा चलाने का आरोप लगाया था। बाद में केंद्रीय नेतृत्व ने दोनों के मामले में हस्तक्षेप कर विवाद को शांत कराया था। उन्होंने मंत्रो रहते कहा था की वह ही सरकार चला रहे है,वह ब्लैकमेलर हैं।

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने सिंघार के आरोपों को आधार पर दिग्विजय सिंह के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग की है। विधायक ने अपने पत्र में पूर्व मंत्री के आरोपों का जिक्र किया है।रामेश्वर शर्मा ने कहा है कि पूर्व मंत्री के आरोपों से लगता है कि 15 महीने के कार्यकाल में उन्होंने करोड़ों रुपये का हेरफेर किया है। इस मसले पर सोनिया गांधी की चुप्पी भी लूट में सहभागिता को परिलक्षित करता है। विधायक ने दिग्विजय सिंह पर लगे आरोपों की जांच सीबीआई या उच्च स्तरीय कमिटी से कराने की मांग की है।


Updated : 3 Jun 2020 1:04 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top