Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > भाजपा नेताओं ने सुना प्रधानमंत्री का उदबोधन

भाजपा नेताओं ने सुना प्रधानमंत्री का उदबोधन

भाजपा नेताओं ने सुना प्रधानमंत्री का उदबोधन
X

भोपाल, मध्य स्वदेश संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को दिल्ली से ऑनलाइन सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत कोरोनाकाल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश भर में किए गए कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने राज्य इकाई द्वारा किए गए सेवा कार्यों की प्रशंसा की। प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष ने देश के 7 राज्यों की दिल्ली से ऑनलाईन चर्चा की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वल्लभ भवन में एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों, प्रदेश शासन के मंत्रियों और पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में प्रधानमंत्री का उदबोधन सुना। इसी प्रकार प्रदेश भर में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष का उदबोधन सुना।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लुणावत, प्रदेश मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, प्रदेश शासन के मंत्री विश्वास सारंग, मोहन यादव, बिसाहूलाल सिंह, प्रदेश प्रवक्ता राहुल कोठारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिलाष पाण्डे, पूर्व महापौर आलोक शर्मा सहित अन्य नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Updated : 5 July 2020 7:53 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top