Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > भाजपा के वरिष्ठ नेता विजेश लूनावत का निधन, मुख़्यमंत्री ने जताया शोक

भाजपा के वरिष्ठ नेता विजेश लूनावत का निधन, मुख़्यमंत्री ने जताया शोक

भाजपा के वरिष्ठ नेता विजेश लूनावत का निधन, मुख़्यमंत्री ने जताया शोक
X

भोपाल। मप्र भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष और वरिष्ठ विजेश लूनावत का आज निधन हो गया। बताया जा रहा है की दिला का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। वे कोरोना से भी संक्रमित थे, उनका उपचार चल रहा था। लुनावत के निधन से भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सहित कई नेताओं ने दुःख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने शोक प्रकट करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा - " भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष और हम सभी के प्रिय साथी विजेश लूनावत जी के निधन की सूचना से स्तब्ध और दुःखी हूँ। यह मध्यप्रदेश भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। मैं उनके चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूँ। मेरी संवेदनाएँ शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। "

उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा - " हमारे साथी श्री विजेश लूनावत जी एक समर्पित जनसेवक थे। असमर्थों के जीवन में मुस्कान लाने और प्रदेश की प्रगति के लिए जीवन की अंतिम सांस तक कार्य करते रहे। अपने कार्य के प्रति उनमें असीम समर्पण और निष्ठा थी। आज हमने अपने एक सच्चे साथी को खो दिया। विनम्र श्रद्धांजलि!साथी विजेश लूनावत जी एक कुशल संगठक, प्रभावी संप्रेषक और चुनावी प्रबंधन के महारथी थे। वे अत्यंत निपुण रणनीतिकार थे। भाजपा को मज़बूती प्रदान करने में उनका अहम योगदान था। उनकी कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकेगा। विजेश जी, हो सके तो लौट कर ज़रूर आना। "

भाजपा अध्यक्ष शर्मा ने जताया शोक -

वहीँ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दुःख व्यक्त करते हुए ट्वीट कर लिखा - " भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष श्री विजेश लूनावत जी के आकस्मिक निधन से स्तब्ध हूँ। लूनावत जी ने हमेशा एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में संगठन के लिए कार्य किया। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकसंतृप्त परिजनों को इस वज्रपात को सहन करने की शक्ति दें। अत्यंत दुःखद !! उन्होने आगे लिखा - " विद्यार्थी परिषद् के समय से मेरा लूनावत जी से परिचय था, प्रदेश भाजपा में भी हमने साथ कार्य किया। उनका जाना प्रदेश भाजपा के लिए एक अपूरणीय क्षति है। आज भाजपा ने अपने एक कर्मठ कार्यकर्ता को और मैंने अपने एक मित्र को खोया है। विश्वास नहीं होता कि वो अब हमारे बीच नहीं हैं।"



Updated : 12 Oct 2021 10:43 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top