Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > भाजपा को लगा बड़ा झटका, पूर्व मंत्री केएल अग्रवाल कांग्रेस में हुए शामिल

भाजपा को लगा बड़ा झटका, पूर्व मंत्री केएल अग्रवाल कांग्रेस में हुए शामिल

भाजपा को लगा बड़ा झटका, पूर्व मंत्री केएल अग्रवाल कांग्रेस में हुए शामिल
X

भोपाल। प्रदेश में उपचुनावों से पहले दोनों राजनैतिक दलों के नेताओं का दल बदलनें का दौर जारी है। पिछले एक सप्ताह में दो कांग्रेस विधायकों के भाजपा में शामिल होने के बाद अब कांग्रेस ने भाजपा के गढ़ में सेंध लगा दी है। भाजपा नेता और पूर्व मंत्री केएल अग्रवाल आज भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के समक्ष पार्टी की सदस्यता ली।

केएल अग्रवाल गुना जिले की बमोरी सीट से भाजपा विधायक एवं शिवराज सरकार में मंत्री रह चुके है। उनके कांग्रेस में शामिल होने से भाजपा को गुना में बड़ा झटका लगा है। माना जा रहा है कि अग्रवाल को बमोरी विधानसभा से टिकट दिया जा सकता है। कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद कन्हैयालाल अग्रवाल ने कहा कि 2013 का चुनाव मुझे सुनियोजित ढंग से हराया गया था। भाजपा छोड़ने के बाद लंबे समय से कन्हैयालाल अग्रवाल कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के संपर्क में थे।









Updated : 23 July 2020 9:32 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top