Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > भाजपा के पूर्व विधायक गिरजाशंकर शर्मा कांग्रेस में शामिल, कमलनाथ ने दिलाई सदस्यता

भाजपा के पूर्व विधायक गिरजाशंकर शर्मा कांग्रेस में शामिल, कमलनाथ ने दिलाई सदस्यता

गिरजाशंकर शर्मा ने कहा कि भाजपा में दरी बिछाने वाले नहीं होते थे, तब से आज तक वर्षाें भाजपा का काम किया, लेकिन आज भाजपा में दुराव्यवस्था पनप रही है।

भाजपा के पूर्व विधायक गिरजाशंकर शर्मा कांग्रेस में शामिल, कमलनाथ ने दिलाई सदस्यता
X

भोपाल। नर्मदापुरम के कद्दावर भाजपा नेता गिरजाशंकर शर्मा ने रविवार को अपने हजारों समर्थकों के साथ प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित एक समारोह में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के क्षेत्र टीकमगढ़ के कद्दावर नेता भक्ति तिवारी ने भी कांग्रेस में अपनी घर वापसी की। कमलनाथ ने पार्टी का दुपट्टा पहनाकर दोनों नेताओं सहित सभी समर्थकों का कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया। गिरजाशंकर नर्मदापुरम में बीते 40 वर्षों से भाजपा की राजनीति से जुडे़ हुये थे।

कमलनाथ ने कहा कि दोनों नेता अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी में अपनी निष्ठा और सच्चाई के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हुये हैं, इन्होंने कोई समझौता कोई शर्त नहीं रखी। यह तो भाजपा की जनविरोधी नीतियों, भाजपा राज में प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार और हर वर्ग पर हो रहे अत्याचारों से त्रस्त होकर जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ने कांग्रेस पार्टी में शामिल हुये हैं।

कमलनाथ ने कहा कि यह चुनाव किसी उम्मीदवार का नहीं, मप्र के भविष्य का चुनाव है, युवा पीढ़ी के भविष्य का चुनाव है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि शिवराज सिंह की झूठ की मशीन डबल स्पीड से चल रही है, लगातार झूठी घोषणाएं हो रही हैं, कितनी योजनाएं प्रदेश में सरकार ने बंद कर दी है, ये तो केवल कलाकारी की राजनीति कर रहे हैं, शिवराज जी मुंह चलाने और प्रदेश चलाने में बहुत अंतर है। लेकिन अब जनता भी शिवराज और भाजपा को विदा करने का मन बनाकर बैठी है।

भाजपा में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है

कांग्रेस की सदस्यता लेने के बाद गिरजाशंकर शर्मा ने कहा कि भाजपा में दरी बिछाने वाले नहीं होते थे, तब से आज तक वर्षाें भाजपा का काम किया, लेकिन आज भाजपा में दुराव्यवस्था पनप रही है। जनता की भावनाओं पर कुठाराघात किया जा रहा है। भाजपा में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है और जी हजूरी प्रथा चल रही है, जनविरोधी नितियों से प्रदेश की जनता त्रस्त है, सम्मान देने वाले व्यक्ति का अपमान किया जा रहा है और चापलूसों को तबज्जों दी जा रही है।टीकमगढ़ के भक्ति तिवारी ने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी का कर्मठ सिपाही हूं, रास्ता भटक गया था, मुझे गलती का एहसास हो गया है और मैंने घर वापसी की है। मैं कमलनाथ को विश्वास दिलाता हूं मुझे जो भी जिम्मेदारी पार्टी सौंपेगी, उस पर पूरी तरह खरा उतरूंगा।

Updated : 10 Sep 2023 3:29 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Prashant Parihar

पत्रकार प्रशांत सिंह राष्ट्रीय - राज्य की खबरों की छोटी-बड़ी हलचलों पर लगातार निगाह रखने का प्रभार संभालने के साथ ही ट्रेंडिंग विषयों को भी बखूभी कवर करते हैं। राजनीतिक हलचलों पर पैनी निगाह रखने वाले प्रशांत विभिन्न विषयों पर रिपोर्टें भी तैयार करते हैं। वैसे तो बॉलीवुड से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि है लेकिन राजनीतिक और अपराध से जुड़ी खबरों को कवर करना उन्हें पसंद है।  


Next Story
Top