Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > भाजपा सांसद नंद कुमार सिंह चौहान का कोरोना से निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

भाजपा सांसद नंद कुमार सिंह चौहान का कोरोना से निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

भाजपा सांसद नंद कुमार सिंह चौहान का कोरोना से निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक
X

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं खंडवा सांसद नंद कुमार सिंह चौहान का आज दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे 68 वर्ष के थे। कोरोना संक्रमित होने के बाद से वह अस्पताल में भर्ती थे। जहा आज सुबह उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके निधन पर दुख व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

बता दें की भाजपा सांसद नंदकुमार सिंह चौहान को एक महीने पहले कोरोना संक्रमित होने के बाद भोपाल के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां उनकी तबियत लगातार बिगड़ती चली गई। इसके बाद करीब 15 दिन पहले उन्हें एयर एम्बुलेंस से दिल्ली शिफ्ट किया गया था। जहां आज सुबह वेंटीलेटर हटाने के बाद उनकी तबियत अचानक बिगड़ने से उनका निधन हो गया। उनकी पार्थिव देह आज दोपहर में विशेष विमान से खंडवा लाई जाएगी। उनके गृह ग्राम शाहपुर में कल उनका अंतिम संस्कार होगा।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे -

गौरतलब है कि नंदकुमार सिंह चौहान 2014 से 2018 तक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे। वे खंडवा संसदीय क्षेत्र से सांसद क्षेत्र के कद्दावर भाजपा नेता थे। उनके परिवार में पत्नी दुर्गेशश्री और पुत्र हर्षवर्धन सिंह और दो पुत्रियां हैं।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक -

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने ट्वीट किया किया है कि -' लोकप्रिय जननेता 'नंदू भैया' हम सबको छोडक़र चले गए। हमारे सब प्रयास विफल हुए। नंदू भैया के रूप में भाजपा ने एक आदर्श कार्यकर्ता, कुशल संगठक, समर्पित जननेता को खो दिया। उन्होंनेे कहा कि नंदू भैया के निधन से वे व्यथित हैं और यह उनके लिए निजी क्षति है।' मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नंदकुमार सिंह चौहान ने अपना सर्वोत्कृष्ट योगदान दिया। उनकी पार्थिव देह आज उनके गृह गांव पहुंचेगी। कल हम सब उन्हें विदाई देंगे।

Updated : 12 Oct 2021 10:53 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top