Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > भाजपा के खोला चुनाव प्रबंधन कार्यालय, मुख्यमंत्री ने कहा- पंचायत और निकाय इलेक्शन में होगी जीत

भाजपा के खोला चुनाव प्रबंधन कार्यालय, मुख्यमंत्री ने कहा- पंचायत और निकाय इलेक्शन में होगी जीत

भाजपा के खोला चुनाव प्रबंधन कार्यालय, मुख्यमंत्री ने कहा- पंचायत और निकाय इलेक्शन में होगी जीत
X

भोपाल। मप्र में पंचायत चुनावों के कार्यक्रम का ऐलान होने के साथ ही भाजपा के चुनाव प्रबंधन कार्यालय का भी शुभारंभ हो गया है। पंचायत और निकाय चुनाव के लिए पार्टी और कार्यकर्ता पूरी तरह तैयार हैं। हमारे कार्यकर्ता दृढ़ संकल्प और पूरी प्रतिबद्धता के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे और महाविजय के साथ जीत का नया इतिहास रचेंगे।

यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को राजधानी भोपाल में पार्टी के चुनाव प्रबंधन कार्यालय के शुभारंभ के उपरांत मीडिया से बातचीत के दौरान कही। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री चौहान एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने भाजपा प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में प्रदेश शासन के मंत्री एवं पार्टी पदाधिकारियों की मौजूदगी में विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना और कन्यापूजन कर चुनाव प्रबंधन कार्यालय का उद्घाटन किया।

योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचे, इसके लिए भाजपा की जीत जरूरी -

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव में अच्छे और सच्चे जनसेवक चुनकर आएं, गरीब कल्याण के काम करें, राज्य सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुचाएं इसके लिए आवश्यक है कि भाजपा के प्रतिनिधि चुनकर आएं। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। महाविजय के संकल्प के साथ कार्यालय का उद्धघाटन हुआ है और भाजपा महाविजय प्राप्त करेगी।

दृढ़ संकल्प के साथ मैदान में उतरेंगे पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ता -

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि आज प्रदेश कार्यालय में चुनाव प्रबंध कार्यालय का उद्घाटन किया है। स्थानीय निकाय चुनाव की दृष्टि से हमारा नेतृत्व दृढ़ संकल्पित होकर पूरी प्रतिबद्धता के साथ चुनाव मैदान में उतरेगा और हम ऐतिहासिक बहुमत के साथ जीतेगें।

उन्होंने कहा कि चुनाव मैदान में उतरा हमारा प्रत्येक कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर सक्रिय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री चौहान की सरकारों ने प्रदेश की 23 हज़ार पंचायतों में गरीब कल्याण की योजनाओं के माध्यम से लोगों का जीवन बदलने का काम किया है। हमारा कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा, शक्ति और समर्पण के साथ पार्टी को विजयी बनाने के लिए संकल्पित हैं और इन चुनाव में भाजपा जीत का इतिहास बनायेगी।

Updated : 27 May 2022 1:34 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top